

The Traitors 2 Promo: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ अपने कंटेस्टेंट्स और अनोखे फॉर्मेट को लेकर लगातार सुर्खियों में है। प्राइम वीडियो पर शो के नए सीजन के प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स के प्रमोशनल वीडियो भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच शालिनी पासी और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी वजह दोनों के बीच हुई बातचीत है, जिसमें शालिनी मुनव्वर को पहचान नहीं पाईं।
‘द ट्रेटर्स 2’ के प्रमोशनल वीडियो में मुनव्वर फारूकी शालिनी पासी के पास जाते हैं। वह उनसे बातचीत शुरू करते हुए कहते हैं कि उन्हें पहले बात करने का सही मौका नहीं मिला था। शालिनी भी उनसे बातचीत करती हैं, लेकिन इस दौरान वह मुनव्वर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात जाहिर कर देती हैं। बातचीत आगे बढ़ने पर शालिनी ने मुनव्वर से पूछा कि क्या वह सिंगर हैं। इसके बाद वह उनका नाम याद करने की कोशिश करती दिखाई देती हैं।
शालिनी पासी और मुनव्वर फारूकी का यह मजेदार पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को शालिनी का यह रिएक्शन काफी मजेदार लगा, तो कई यूजर्स ने उनके बिना स्क्रिप्ट वाले अंदाज की तारीफ भी की। शालिनी इससे पहले नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आ चुकी हैं। अपने अलग अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व के कारण वह सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
‘द ट्रेटर्स’ एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें कई सेलिब्रिटीज को एक महल में साथ रखा जाता है। इनमें कुछ कंटेस्टेंट्स ‘फेथफुल’ होते हैं, जबकि कुछ छिपे हुए ‘ट्रेटर्स’ की भूमिका निभाते हैं। फेथफुल खिलाड़ियों का लक्ष्य ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है, जबकि ट्रेटर्स का मकसद अपनी पहचान छिपाकर गेम में बने रहना होता है। कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टास्क के जरिए प्राइज मनी भी जमा करते हैं। ‘द ट्रेटर्स 2’ को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं और अब शालिनी पासी-मुनव्वर का यह वायरल वीडियो दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है।