मुनव्वर फारूकी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

द ट्रेटर्स 2 शुरू होने से पहले ही घबराए मुनव्वर फारूकी, बोले- इस बार सबसे ज्यादा नर्वस हूं

Munawar Faruqui Strategy: मुनव्वर फारूकी ‘द ट्रेटर्स 2’ शुरू होने से पहले ही नर्वस हैं। मुनव्वर को डर है कि बाकी कंटेस्टेंट्स उनके पुराने रिकॉर्ड की वजह से उनके खिलाफ पहले से रणनीति बनाकर आएंगे।

सोनाली झा

Munawar Faruqui The Traitors 2: रियलिटी शो की दुनिया में अपनी रणनीति और माइंड गेम्स के लिए मशहूर मुनव्वर फारूकी एक बार फिर छोटे पर्दे पर बड़ा खेल खेलने के लिए तैयार हैं। ‘लॉकअप 1’ और ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके मुनव्वर अब करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर आने वाले हैं। हालांकि, शो शुरू होने से पहले ही मुनव्वर का आत्मविश्वास थोड़ा डगमगाता नजर आ रहा है।

मुनव्वर ने खुद स्वीकार किया है कि वह इस शो को लेकर बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ काफी नर्वस भी हैं। उनके मुताबिक, दो बड़े रियलिटी शो जीतने के बाद इस बार उनके लिए गेम और ज्यादा मुश्किल होने वाला है, क्योंकि बाकी कंटेस्टेंट्स उनके पुराने रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर रणनीति बनाएंगे। शो में अपनी रणनीति को लेकर मुनव्वर आमतौर पर काफी सतर्क रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गेम शुरू होने से पहले ही अपनी चिंता जाहिर कर दी।

मेरे खिलाफ होगी लोगों की धारणा

मुनव्वर ने कहा कि हर खिलाड़ी का उन्हें लेकर नजरिया अलग होगा और संभव है कि अधिकतर लोग उनके खिलाफ ही सोचकर खेल में उतरें। मुनव्वर के मुताबिक, उनके लिए इस बार दांव पर बहुत कुछ लगा हुआ है। ‘लॉकअप’ और ‘बिग बॉस’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज जीतने की वजह से उन्हें पता है कि दूसरे खिलाड़ी उन्हें हल्के में नहीं लेंगे। ऐसे में उनकी पुरानी जीत इस बार उनके लिए फायदा कम और चुनौती ज्यादा बन सकती है।

दो शो जीतने के बाद भी सबसे ज्यादा घबराहट

मुनव्वर फारूकी ने अपनी घबराहट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन दो बड़े रियलिटी शोज करने के बावजूद इस बार वह सबसे ज्यादा नर्वस हैं। उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘द ट्रेटर्स’ का फॉर्मेट उनके लिए भी कितना चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

करण जौहर करेंगे होस्ट

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। शो में कई चर्चित सितारे एक रॉयल महल में एक साथ रहेंगे, जहां उन्हें ‘फेथफुल’ और ‘ट्रेटर’ की भूमिका में एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति बनानी होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुनव्वर अपनी पहले से बनी इमेज और बाकी खिलाड़ियों के शक से बच पाएंगे या फिर उनकी पुरानी जीत उन्हें गेम का पहला बड़ा निशाना बना देगी। इसका जवाब शो के शुरू होने के बाद ही मिलेगा।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?