बॉक्स ऑफिस पर चला सैयारा का जादू 
मनोरंजन

Saiyaara Collection: बॉक्स ऑफिस पर चला सैयारा का जादू, जानें दो दिन की कमाई

Saiyaara 2nd Day Collection: सैयारा ने नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म युवाओं को खासा पसंद आ रही है।

सोनाली झा

Saiyaara Box Office Collection: बॉलीवुड में आमतौर पर फिल्म की सफलता को बड़े स्टार्स से जोड़ा जाता है, लेकिन फिल्म ‘सैयारा’ ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। दो नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा न केवल दर्शकों का दिल जीत रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये की कमाई कर चौंका दिया। वहीं दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार कायम रही और 16.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 37.79 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सैयारा’ का अनुमानित बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया गया है, जिसका आधे से ज्यादा हिस्सा फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही वसूल लिया है।

सैयारा की कहानी

फिल्म की कहानी एक गुस्सैल लेकिन टैलेंटेड म्यूजिशियन कृष (अहान पांडे) और एक संवेदनशील सॉन्ग राइटर वाणी (अनीत पड्डा) के बीच की है। म्यूजिक के जरिए दोनों की जिंदगी जुड़ती है और एक खूबसूरत प्रेम कहानी जन्म लेती है। मोहित सूरी के निर्देशन में भावनाओं और म्यूजिक का मेल दर्शकों के दिलों को छू जाता है। फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद पॉजिटिव रही हैं। सबसे खास बात ये रही कि ये सब एक नॉर्मल थिएटर में हुआ, कोई स्पेशल स्क्रीनिंग नहीं थी।

सैयारा बनी हिट फिल्म

इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है और इसकी कहानी रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखी है। सैयारा की पटकथा और म्यूजिक यंग जेनरेशन को बहुत पसंद आ रहा है। ‘सैयारा’ ने यह भी साबित कर दिया कि जब कहानी दमदार हो और प्रस्तुति सशक्त हो, तो फिल्म को हिट बनाने के लिए बड़े नामों की ज़रूरत नहीं होती।

सैयारा की रफ्तार

यशराज फिल्म्स की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो ‘सैयारा’ सिर्फ ‘पठान’ से पीछे है, जिसने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की थी। इसके मुकाबले ‘टाइगर 3’ ने 43 करोड़, ‘शमशेरा’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने 10.70 करोड़ कमाए थे। अगर यही रफ्तार जारी रही तो ‘सैयारा’ न सिर्फ अपना बजट निकाल लेगी, बल्कि एक ब्लॉकबस्टर का दर्जा भी पा सकती है। यह फिल्म आने वाले समय में नए कलाकारों के लिए उम्मीद की किरण बन सकती है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन