द केरल स्टोरी 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

The Kerala Story 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है द केरल स्टोरी 2, 13वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

The Kerala Story 2 Earnings: द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने करीब 1.39 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 38.44 करोड़ पहुंच गया।

सोनाली झा

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 13: विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। यह फिल्म 2023 में आई सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी का स्पिरिचुअल सीक्वल है। हालांकि यह अपने पहले पार्ट जितनी बड़ी कमाई तो नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया है और अब मुनाफे की ओर बढ़ रही है।

शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली। खास बात यह है कि दूसरे हफ्ते में भी दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को करीब 1.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 38.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये के करीब हो चुका है।

दूसरे हफ्ते में दिखा उछाल

फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते के दौरान करीब 30 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली थी। यही वजह है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। फिल्म का बजट पहले ही निकल चुका है और अब यह मुनाफा कमाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मेकर्स के लिए यह राहत की बात है कि विवादों और आलोचनाओं के बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म में बनी हुई है।

क्या 50 करोड़ क्लब में होगी एंट्री

फिलहाल फिल्म 50 करोड़ क्लब से ज्यादा दूर नहीं है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसे अभी करीब 12 करोड़ रुपये की और कमाई करनी होगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है तो यह आसानी से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री होने वाली है, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

केरल की कहानी 2 का निर्देशन कामाक्ष्य नारायण सिंह ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी तीन भारतीय लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार और आजादी की तलाश में अपने परिवार से दूर चली जाती हैं, लेकिन धीरे-धीरे वे एक ऐसी खतरनाक दुनिया में फंस जाती हैं जहां चालाकी और नियंत्रण उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर