कृतिका कामरा की अफरातफरी भरी कहानी 
मनोरंजन

कृतिका कामरा की अफरातफरी भरी कहानी, ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ में हंसी और इमोशन का तड़का

Kritika Kamra New Film: कृतिका कामरा की नई कॉमेडी-ड्रामा ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ 12 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। अनुषा रिजवी निर्देशित फिल्म रिश्तों और ह्यूमर से भरपूर है।

सोनाली झा

The Great Shamsuddin Family Trailer: भारतीय परिवारों की हलचल, भावनाओं और अटूट जुड़ाव को लेकर बनी कहानियां हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचती हैं। इन्हीं रिश्तों की जटिलता और गर्मजोशी को निर्देशक अनुषा रिजवी एक बार फिर पर्दे पर लेकर आ रही हैं, अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ के साथ। ‘पीपली लाइव’ जैसी चर्चित फिल्म देने वाली अनुषा इस बार आधुनिक भारतीय परिवार की उथल-पुथल को एक हल्के-फुल्के लेकिन भावुक अंदाज़ में पेश कर रही हैं।

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। कहानी एक ही घर के भीतर मात्र 12 घंटों में होने वाली लगातार अफरातफरी, टकराव और ह्यूमर से भरी स्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस रोलर-कोस्टर डे में दर्शकों को परिवार की पुकार, व्यक्तिगत संघर्ष और रिश्तों के उलझाव की असली तस्वीर देखने को मिलेगी।

कृतिका कामरा की फिल्म

फिल्म में अभिनेत्री कृतिका कामरा ‘बानी अहमद’ का किरदार निभा रही हैं। घर की बड़ी बेटी, जो एक उभरती हुई लेखिका है। बानी को 12 घंटों में अपना एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करना है, लेकिन उसी दिन उसका पूरा घर मानो युद्धभूमि बन जाता है। परिवार के हर सदस्य की कोई न कोई समस्या है, जिसकी वजह से बानी के काम में लगातार बाधा आती रहती है। इसी दौरान उसका एक्स-बॉयफ्रेंड भी आ पहुँचता है, जिससे उसकी जिंदगी में और भी कंफ्यूजन फैल जाता है।

फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर में बानी को एक ऐसे मुहाने पर खड़ा दिखाया गया है, जहां उसे बड़ा फैसला करना है कि क्या वह यूएस में अपने करियर को आगे बढ़ाने का सपना चुने या फिर अपने परिवार की दुनिया को प्राथमिकता दे। फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक अनुषा रिजवी ने कहा कि यह कहानी इस बारे में है कि हमारा परिवार हमें कैसे आकार देता है। चाहे वह कितना भी उलझा हुआ क्यों न लगे, उसके बिना हम शायद वैसा बन ही नहीं पाते।

सिंगल-लोकेशन सेटअप बनी खासियत

फिल्म की मुख्य कलाकार शीबा चड्ढा ने बताया कि पूरी कहानी एक ही घर की चार दीवारों के भीतर घटती है। यही सीमित स्पेस फिल्म को और अधिक निकट, असली और रिलेटेबल बनाता है। कॉम्पैक्ट सेटअप के बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोक-झोंक, अचानक उभरते भावनात्मक पलों और गुदगुदाने वाले संवाद ट्रेलर में ही आकर्षित करते हैं।

पावरफुल स्टारकास्ट

कृतिका कामरा का मानना है कि बानी की यह उथल-पुथल दर्शकों को अपने ही घर की याद दिलाएगी, वो रिश्तेदार जो गलत समय पर आते हैं, लेकिन दिल के बेहद साफ होते हैं। कृतिका कामरा के साथ फिल्म में पूरब कोहली, फरीदा जलाल, श्रेया धनवंतरी, जूही बब्बर, शीबा चड्ढा, डॉली आहलूवालिया, नताशा रस्तोगी और निशांक वर्मा अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ 12 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट