द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कपिल शर्मा के शो सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रियंका चोपड़ा संग हंसी-मजाक का लगेगा तड़का

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4' ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने शो में धमाल मचाया और हंसी-खुशी का मजेदार अंदाज दिखाया।

स्नेहा मौर्या

The Great Indian Kapil Show Season 4: बॉलीवुड और टीवी फैंस के लिए खुशखबरी है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार शो की पहली गेस्ट बनी हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। ट्रेलर में कपिल शर्मा और प्रियंका के बीच हंसी-मजाक का मजेदार खेल देखने को मिलता है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

ट्रेलर की शुरुआत खुद कपिल शर्मा से होती है। वह प्रियंका को शो पर इंट्रोड्यूस करते हैं और उनके स्वागत में मजेदार अंदाज अपनाते हैं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा एंट्री करती हैं और कपिल से उनकी फिटनेस के बारे में सवाल पूछती हैं। कपिल मजाकिया अंदाज में बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में तीन हीरोइनों के साथ फिल्म की है।

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल से किए मजेदार सवाल

ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा ने भी कपिल से मजेदार सवाल किए। उन्होंने पूछा कि अगर कपिल एक दिन प्रियंका चोपड़ा बनकर उठे, तो सबसे पहले क्या करेंगे। इस पर कपिल ने मजाक में जवाब दिया कि वह सबसे पहले खुद को कॉल करेंगे और कहेंगे, "जो हुआ सो हुआ, मेरा सच्चा प्यार तुम ही हो।" इस पर प्रियंका हंस-हंसकर अपना मुंह पकड़ लेती हैं और कहती हैं, "मैं भूल ही गई थी कि हम इस शो में कितना हंसते हैं।"

इसके अलावा ट्रेलर में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की पहली मुलाकात का जिक्र भी किया। कपिल ने पूछा कि आप दोनों पहली बार कहां मिले थे, क्या कबूतर ने मैसेज भेजा था? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, "कबूतर नहीं, ट्विटर पर मौजूद एक चिड़िया ने दिया था।" कपिल ने मजाक में कहा कि ट्विटर पर हम भी हैं, लेकिन केस हो गए और सजन परदेस हो गए।

इस दिन से स्ट्रीम होगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ का नया एपिसोड 20 दिसंबर 2025 से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। फैंस को इस नए सीजन में बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स के साथ-साथ कपिल शर्मा के हंसी-ठिठोली और मजेदार बातचीत देखने को मिलेगी। ट्रेलर देखकर साफ है कि शो हंसी और मनोरंजन का धमाका करने के लिए तैयार है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा की जोड़ी ने हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत के जरिए फैंस के लिए शो को और भी मजेदार बना दिया है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान