'6 फ्लॉप्स ने तोड़ दी थीं हिम्मत', प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के काले सच से उठाया पर्दा

Priyanka Chopra Flop Films: प्रियंका चोपड़ा ने अबू धाबी में अपने करियर के संघर्षों पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उनकी छह फिल्में फ्लॉप हुईं, जिससे उनका आत्मविश्वास हिल गया था।
Priyanka Chopra reveals the dark truth of Bollywood
प्रियंका चोपड़ा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Struggle: ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना आसान नहीं था। दुनिया भर में अपना परचम लहराने वाली प्रियंका ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने संघर्ष और शुरुआती फ्लॉप्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने बताया कि करियर के शुरुआती साल उनके लिए कितने मुश्किल थे और कैसे उन्होंने हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ने का फैसला किया।

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब एक ही साल में उनकी छह फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। यह उनके करियर का सबसे बुरा दौर था। प्रियंका ने कहा कि अचानक वो फिल्में किसी और के पास चली गईं जो मैं करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि उस समय उनके पास चॉइस नहीं थी, सिर्फ सर्वाइवल था।

ना कहने का नहीं था प्रिविलेज

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब मैंने शुरुआत की, मेरे पास ‘ना’ कहने का प्रिविलेज नहीं था। जो भी काम मिलता, मैं कर लेती थी। मेरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि इंडस्ट्री में टिके रहना है। प्रियंका ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स भी करने पड़े जो उनके मन के नहीं थे। कई बार उन्होंने अपने परिवार के खास मौकों को भी मिस किया क्योंकि काम को ठुकराना उन्हें गलत लगता था।

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि मैंने ऐसे कई ऑफर स्वीकार किए जो मैं नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे लगता था कि अगर मैं मना करूंगी तो शायद अगला काम नहीं मिलेगा। उस समय मेरे पास खुद की पसंद का कोई विलास नहीं था। आज स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है। प्रियंका गर्व के साथ कहती हैं कि उन्होंने अपने कठिन दौर को पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा की वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत, जुनून और कमिटमेंट के दम पर दुनिया भर में अपनी अलग जगह बनाई। हॉलीवुड में पहला ब्रेक मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। अब प्रियंका के पास वह पावर और पोज़िशन है जहां वह खुद तय करती हैं कि कौन सा काम करना है और कौन सा नहीं। करीब छह साल बाद प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com