मनोरंजन

नागार्जुन-सोनल चौहान स्टारर फिल्म 'द घोस्ट' का दुबई शेड्यूल हुआ पूरा

उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेत्री सोनल चौहान पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इसका कारण है सोशल मीडिया वायरल हो रहे पिक्चर्स और उनकी आगामी फिल्म द घोस्ट, जिसमे वे सुपरस्टार अकीनेनी नागार्जुन के ऑपोजिट नज़र आएंगी। आप को बता दें कि इस फिल्म में सोनल चौहान ने बतौर लीड एक्टर जैकलीन फर्नाडीज को रिप्लेस किया था। परवीन सत्तारू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार सोनल और नागार्जुन की जोड़ी नज़र आयेगी। इतना ही नहीं पहली बार वे एक्शन भी करते हुए नज़र आएंगी। प्रवीण सत्तारू द्वारा निर्मित, फिल्म का दुबई शेड्यूल दो हफ्ते  पहले शुरू किया गया था। उनके इस शेड्यूल को   सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। सेट से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नागार्जुन और सोनल को इंटरपोल अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं और उनकी या पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इस फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग दुबई के मुख्य स्थानों पर की गई है। उन्होंने द घोस्ट के सेट से कुछ तस्वीरों का अनावरण करते हुए कहा, रेगिस्तान में एक खास सीक्वेंस दर्शकों को हैरान कर देगा।

यह बताया गया है कि सोनल को स्टंट करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था, जबकि वह फिल्म में एक मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। नागार्जुन और सोनल के फैंस इस फ्रेश जोड़ी की धमाकेदार केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर