फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का पहला गाना 'किछु दिन मोने मोने' रिलीज 
मनोरंजन

The Bengal Files: 'द बंगाल फाइल्स' का पहला गाना किछु दिन मोने-मोने रिलीज, वीडियो देख हैरान हैं दर्शक

The Bengal Files First Song: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'किछु दिन मोने मोने' है।

अनिल सिंह

StartFragment

Kichudin Mone Mone: 'द बंगाल फाइल्स' का पहला गाना रिलीज हुआ है। यह गाना बांग्ला भाषा में है और 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की झलक दिखाता है। यह उस समय के दर्द को संगीत के जरिए लोगों के सामने पेश करता दिखाई दे रहा है। इसमें एक महिला इकतारा लिए गाने को गाती दिख रही है। इसी के साथ ही गाने में फिल्म के कुछ सीन भी साथ-साथ चल रहे हैं।

पार्वती बाउल द्वारा गाए और कंपोज किए गए 'किछु दिन मोने मोने' गाने को पारंपरिक बंगाली माहौल में बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है। यह गाना काफी प्रभावशाली दिख रहा है।

5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स 

‘द बंगाल फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है। बीती 16 अगस्त को कोलकाता में मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। प्रशासन ने इसके ट्रेलर को रिलीज होने नहीं दिया। इसे लेकर फिल्ममेकर्स की पुलिस से काफी बहस भी हुई थी।

क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती 

वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकेगा (बंगाल में), तो लोग अधिक संख्या में देखने जाएंगे। इस फिल्म को बनाते समय पल्लवी जोशी और डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के सामने क्या-क्या मुश्किलें आईं, इस बारे में एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने आईएएनएस से बात की थी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हमारे सामने सबसे बड़ी बाधा यह थी कि हमें एहसास हुआ कि हम पश्चिम बंगाल में शूटिंग नहीं कर सकते हैं। 

पल्लवी जोशी ने क्या कहा

अगर आप 'द बंगाल फाइल्स' की बात कर रहे हैं, तो कम से कम इसका एक हिस्सा राज्य में शूट करना होगा, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसके बारे में हमें पहले ही संकेत मिल गए थे। हमें मुंबई में एक सेट लगाना पड़ा, और इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा बाहरी स्थानों पर शूट है।" उन्होंने बताया कि मुंबई में बाहरी लोकेशन पर सेट लगाने से लागत बढ़ी। हमें नोआखली शहर को पूरी तरह बनाना पड़ा। यह एक विशाल सेट था, जिसकी लागत अधिक आई।

EndFragment

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस