- Hindi News »
- Entertainment »
- The Bengal Files Trailer Of 8 Powerful Dialogues Echoed Film Is Forcing
द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर में गूंजे 8 जोरदार डायलॉग्स, दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही है फिल्म
- Written By: सोनाली झा
The Bengal Files Trailer: विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। ट्रेलर के डायलॉग्स ने दर्शकों को हिला दिया है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर में गूंजे 8 जोरदार डायलॉग्स
The Bengal Files 8 Powerful Dialogues: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी दमदार और विवादित फिल्मों के साथ चर्चा में हैं। उनकी आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया और फिल्म जगत में सनसनी मचा रहा है। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की ऐतिहासिक और रक्तरंजित घटनाओं पर आधारित है। इससे पहले वे द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं।
ट्रेलर को कोलकाता में लॉन्च किया गया, जहां से इसकी गूंज पूरे देश में फैल गई। विजुअल्स और कहानी ने लोगों को हिलाकर रख दिया, लेकिन असली असर इसके डायलॉग्स ने डाला। विवेक अग्निहोत्री की फिल्मों की खासियत ही यही रही है कि वे दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाले संवादों से लैस होती हैं। द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर भी इससे अलग नहीं है।
द बंगाल फाइल्स के डायलॉग्स
इस ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स तो पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं। शुरुआती डायलॉग ‘अपना नाम बता। तैमूर। लेकिन सोचो, सन 2050, जब यह इंडिया का पहला युवा माइनॉरिटी प्राइम मिनिस्टर बनेगा’ फिल्म की दिशा साफ कर देता है। यह संवाद न केवल कहानी का टोन सेट करता है, बल्कि आने वाले संघर्षों की झलक भी दिखाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
Dhinchak Pooja की वेडिंग फोटोज देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
फिल्म के जोरदार डायलॉग्स
वहीं, ‘ये भारत नहीं है, ये पश्चिम बंगाल है। यहां पे दो कांस्टीट्यूशन चलता है। एक हिंदुओं का और दूसरा मुसलमानों का।’ यह डायलॉग आजादी के समय के बंगाल की सच्चाई उजागर करता है। इसी तरह ‘पाकिस्तान से दिल नहीं भरा तो जिन्ना को कोलकाता भी चाहिए’ डायलॉग उस दौर की राजनीति और उसकी महत्वाकांक्षाओं को सामने लाता है।
फिल्म के ताकतवर डायलॉग्स
सबसे ताकतवर डायलॉग्स में से एक है कि ‘भारत हिंदुओं का राष्ट्र है, पर इस युद्ध में हिंदू हार रहे हैं। जीत कौन रहा है? जिन्ना। क्योंकि हम सब नशे में चूर हैं, और उस नशे का नाम है गांधी की अहिंसा।’ यह पंक्ति सीधे महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति पर सवाल खड़े करती है। फिल्म का एक और प्रभावशाली संवाद है कि ‘अगर बंगाल पाकिस्तान को दे दोगे, तो क्या बंगाली संगीत, बंगाली भाषा, और बंगाली खाने को भी दे दोगे? बंगाल को मारोगे तो भारत-भारत नहीं रहेगा। जमीन का टुकड़ा नहीं, इंडिया का लाइटहाउस है बंगाल।’ इस डायलॉग से बंगाल की सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्ता पर जोर दिया गया है।
फिल्म के स्टारकास्ट
ट्रेलर का समापन ‘तू बता सकता है, इन में से वी द पीपल ऑफ भारत कौन है? भारतीय कौन है?’ जैसे प्रश्न से होता है, जो दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देता है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे सशक्त कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है, जबकि तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में शुरू, सलमान खान ने शेयर की BTS फोटो
द बंगाल फाइल्स कब होगी रिलीज
द बंगाल फाइल्स को लेकर उम्मीदें बहुत बड़ी हैं। द कश्मीर फाइल्स की ऐतिहासिक सफलता के बाद दर्शक इस फिल्म से और भी ज्यादा प्रभाव की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही इसके डायलॉग्स ने जो हलचल मचाई है, उससे साफ है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में राजनीतिक और सामाजिक बहस का बड़ा मुद्दा बनने वाली है।
The bengal files trailer of 8 powerful dialogues echoed film is forcing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
May 28, 2026 | 04:37 PMचौंडी में मनाई जाएगी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती, CM फडणवीस होंगे शामिल
May 28, 2026 | 04:33 PMइंदौर में ईद की नमाज के बाद सियासी भूचाल; शहर काजी के UCC और स्मार्टफोन वाले बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 28, 2026 | 04:30 PMनए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
May 28, 2026 | 04:29 PMभतीजे के कारण बंगाल में हारीं ममता, TMC नेताओं के निशाने पर क्यों हैं अभिषेक बनर्जी? पार्टी में बढ़ी कलह
May 28, 2026 | 04:26 PMNEET Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर हुई हाई-लेवल बैठक
May 28, 2026 | 04:18 PMहर्षवर्धन सपकाल का सिर सड़े हुए प्याज जैसा है; भाजपा नेता गोपीचंद पडलकर ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया
May 28, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













