कुशाल टंडन, जैद दरबार और गौहर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

The Alliance Controversy: गौहर खान पर कुशाल टंडन की टिप्पणी से मचा बवाल, जैद दरबार पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Zaid Darbar The Alliance Show: रियलिटी शो 'द अलायंस' में कुशाल टंडन द्वारा एक्स-गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर की गई एक टिप्पणी पर पति जैद दरबार हंसने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो गए।

यति सिंह

The Alliance Show Kushal Tandon: रियलिटी शो 'अलायंस' इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्टर कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस अनोखे शो में बॉलीवुड और सोशल मीडिया जगत के कई नामी चेहरे जोड़ियों में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन हाल ही में इस शो के अंदर का एक ऐसा वाकया सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया है। लोग शो के दो बड़े कंटेस्टेंट्स के बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तीखा रिएक्शन दे रहे हैं।

इंटरनेट पर जो वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, उसमें छोटे पर्दे के एक्टर कुशाल टंडन और जैद दरबार जिम में कसरत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैद वहां मौजूद मिनी माथुर और अर्सलान गोनी को एक वाकया सुनाने लगते हैं। जैद बताते हैं कि उन्होंने कुछ समय पहले कुशाल से एक सिगरेट मांगी थी इस साधारण सी बात पर माहौल अचानक तब बदल गया जब कुशाल टंडन ने इस पर एक अजीब रिएक्शन दिया।

गौहर खान का नाम आते ही कुशाल ने मारी बाजी

जैद की बात सुनते ही कुशाल टंडन ने फौरन चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हें हमेशा मेरी ही चीजें पसंद आती हैं। इस टिप्पणी का सीधा इशारा जैद दरबार की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस गौहर खान की तरफ था, क्योंकि कुशाल टंडन बीते समय में गौहर खान को लंबे समय तक डेट कर चुके हैं।

कुशाल की इस बात को सुनकर वहां मौजूद मिनी माथुर पूरी तरह हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर असहजता साफ दिखने लगी। वहीं अर्सलान गोनी ने भी इस बातचीत के बीच में ही जैद को टोकते हुए अपनी घोर निराशा जाहिर की।

जैद दरबार की इस शर्मनाक हरकत पर भड़के यूजर्स

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा गुस्सा कुशाल टंडन की टिप्पणी से ज्यादा जैद दरबार के बर्ताव पर देखा जा रहा है। लोग इस बात से बेहद नाराज हैं कि अपनी पत्नी पर किए गए इस तरह के सीधे तंज पर गुस्सा होने के बजाय जैद दरबार वहां खुलकर हंसते हुए नजर आए।

नेटिजन्स अब जैद दरबार को एक कमजोर जीवनसाथी बताते हुए उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दोस्ती अपनी जगह ठीक है, लेकिन अपने बच्चे की मां और पत्नी के सम्मान की रक्षा करना सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी