थलपति विजय (Source: Social Media) 
मनोरंजन

मलेशिया में जन नायकन का ऑडियो लॉन्च, थलपति तिरुविजा में दिखा विजय का जलवा, पूजा हेगड़े भी रहीं मौजूद

Vijay Jana Nayagan: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का भव्य ऑडियो लॉन्च मलेशिया में आयोजित हुआ, जिसे थलपति तिरुविजा नाम दिया गया। एक लाख से ज्यादा फैंस की मौजूदगी में विजय का जलवा देखने को मिला।

सोनाली झा

Thalapathy Vijay Last Film: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च मलेशिया में बेहद भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। मलेशिया के नेशनल स्टेडियम बुकित जलिल में हुए इस ऐतिहासिक आयोजन ने विजय के तीन दशक लंबे फिल्मी करियर का शानदार जश्न मनाया। खास बात यह रही कि ‘जन नायकन’ को थलपति विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। इसी वजह से इस कार्यक्रम को ‘थलपति तिरुविजा’ का नाम दिया गया।

इस मेगा इवेंट में करीब एक लाख से ज्यादा फैंस की मौजूदगी दर्ज की गई, जिसने इसे मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल करा दिया। स्टेडियम के अंदर और बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही थलपति विजय मंच पर पहुंचे, पूरा स्टेडियम नारों, तालियों और आतिशबाजी से गूंज उठा। नेवी ब्लू सूट और ब्लैक शर्ट में विजय बेहद स्टाइलिश नजर आए। हजारों मोबाइल फ्लैशलाइट्स की रोशनी के बीच उनका मंच तक पहुंचना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली ऑडियो लॉन्च की कमान

ऑडियो लॉन्च की म्यूजिकल कमान मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली। उनकी एंट्री के साथ ही भीड़ झूम उठी। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ ‘जन नायकन’ के नए गानों की प्रस्तुति के अलावा विजय के करियर के आइकॉनिक सॉन्ग्स ने फैंस को भावुक कर दिया। इस मौके पर विजय येसुदास, अनुराधा श्रीराम, हरिचरण, श्वेता मोहन, एस.पी. चरण, टिप्पू, योगी बी और एंड्रिया जेरेमाया जैसे कई मशहूर सिंगर्स ने परफॉर्म किया।

ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के साथ पूजा हेगड़े ने की ग्रैंड एंट्री

फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के साथ ग्रैंड एंट्री की। सिल्वर और मैरून साड़ी में पूजा बेहद खूबसूरत नजर आईं और फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा अभिनेता बॉबी देओल, नरैन, प्रियामणि, नासर और निर्देशक एच. विनोथ की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शान बढ़ा दी। कई जाने-माने फिल्ममेकर जैसे लोकेश कनगराज, एटली और नेल्सन दिलीपकुमार भी इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बने। कार्यक्रम के दौरान गीतकार विवेक वेलमुरुगन का भावुक भाषण भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने थलपति विजय के प्रति आभार व्यक्त किया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज