थलापति विजय (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एक्टिंग करियर को अलविदा कहते हुए भावुक हुए थलापति विजय, बोले- मेरी आखिरी फिल्म दर्दनाक है

Thalapathy Vijay Acting Retirement: विजय ने अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन से एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। मलेशिया में ऑडियो लॉन्च के दौरान उन्होंने फिल्म को दर्दनाक बताते हुए फैंस को भावुक कर दिया।

सोनाली झा

Thalapathy Vijay Emotional Speech: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने अभिनय करियर को आधिकारिक रूप से अलविदा कह दिया है। विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी, जो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 27 दिसंबर को मलेशिया में फिल्म का भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां थलापति विजय भावुक नजर आए और मंच से अपने दिल की बात साझा की।

विजय ने अपनी आखिरी फिल्म को 'दर्दनाक' बताते हुए फैंस को इमोशनल कर दिया। ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान विजय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म थोड़ी दर्दनाक है, है ना? आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं? उनके इस बयान के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस भावुक हो गए। यह पल विजय और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास और यादगार बन गया।

थलापति विजय की एक्टिंग

दरअसल, थलापति विजय ने एक्टिंग से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर फोकस करने का फैसला लिया है। पिछले साल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम लॉन्च की थी। अब वह आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। विजय का कहना है कि अब वह पर्दे पर नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता के लिए काम करना चाहते हैं।

थलापति विजय ने फैंस का आभार जताया

अपने फैसले को लेकर थलापति विजय ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ एक ही बात मायने रखती है कि लोग सिनेमाघरों में आकर मुझे देखने के लिए खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30–33 सालों तक उनके लिए खड़े रहने को तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा कि अपने करियर की शुरुआत से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके फैंस हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। विजय ने फैंस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैंने सिनेमा में एक छोटे से रेत के घर का सपना लेकर कदम रखा था, लेकिन आपने मुझे महल दे दिया।

जन नायकन के स्टार कास्ट

फिल्म ‘जन नायकन’ को निर्देशक एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘जन नायकन’ न सिर्फ एक फिल्म, बल्कि थलापति विजय के सिने करियर का ऐतिहासिक समापन मानी जा रही है।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां