तेरे इश्क में (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहला गाना रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

Tere Ishq Mein Song: साउथ एक्टर धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' टीजर के रिलीज के बाद से ही छाई हुई है। इसी बीच अब इसका पहला गाना टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

स्नेहा मौर्या

Dhanush And Kriti Sanon New Song : साउथ के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ अपने टीजर रिलीज के बाद ही सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि टीजर में धनुष का जुनूनी अवतार और प्यार में तड़पते आशिक का रूप दर्शकों को पूरी तरह रोमांचित कर गया था।

फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके पहले ही फिल्म का पहला गाना ‘तेरे इश्क में’ का टाइटल ट्रैक वीडियो के साथ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में धनुष अपने टूटे दिल और प्यार के जुनून को कृति के सामने रखते नजर आते हैं, जबकि कृति का अवतार भी गाने में बेहद अलग और इमोशनल दिखाया गया है।

गाने में कृति को शराब के सहारे खुद को संभालते हुए दिखाया गया है, जो प्यार में धोखा खाने के बाद की भावनाओं को व्यक्त करता है। वहीं, धनुष एक्शन मोड में नजर आते हैं। गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह की आवाज ने गाने में जादू बिखेर दिया है।

सोशल मीडिया पर ‘तेरे इश्क में’ गाने का जलवा

गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस अपने टूटे दिल और इमोशन्स को इस गाने से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कृति और धनुष में प्यार के कुछ ज्यादा ही रंग दिखा रहे हैं। मैं तो इस फिल्म का दीवाना हो गया हूं।” वहीं, दूसरे ने कहा, “गाने का हर लिरिक्स गूजबंप लाने वाला है और अरिजीत सिंह की आवाज ने दिल जीत लिया।”

‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन के अलावा माहिर मोहिउद्दीन और सुशील दहिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और इसे हिंदी और तमिल में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है।

टीजर में दिखी थी खास झलक

फिल्म के टीजर में धनुष का अवतार प्यार में धोखा खाने वाले आशिक का है। टीजर की शुरुआत ही धमाकेदार डायलॉग से होती है, जहां वह कृति के हल्दी समारोह में कहते हैं, “शंकर करे तेरे बेटा हो, तुझे पता चले कि इश्क में जो मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं।” इस टीजर में फिल्म के रोमांस और ड्रामेटिक एलीमेंट्स की झलक साफ दिखाई देती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे