‘तेरे इश्क में’ ने मचाया धमाल, दो दिन में पार किए 30 करोड़ 
मनोरंजन

‘तेरे इश्क में’ ने मचाया धमाल, दो दिन में पार किए 30 करोड़, जल्द होगा 50 करोड़ क्लब में एंट्री

Tere Ishk Mein Box Office Collection: कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के दो दिन में ही लगभग 33 करोड़ रुपये कमा लिए, जिससे यह तेजी से 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

सोनाली झा

Tere Ishk Mein Day 2 Collection: कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली है। दर्शकों के बीच इस जोड़ी का क्रेज ऐसा है कि फिल्म ने दो दिनों में ही 33 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह शुरुआती कमाई न केवल मजबूत है, बल्कि इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को भी चुनौती दे रही है।

फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन यह कलेक्शन लगभग 17 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि अंतिम आंकड़े अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुए हैं, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म की रफ्तार दर्शाती है कि यह जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

धनुष का करियर

धनुष के करियर की बात करें तो ‘तेरे इश्क में’ उनकी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने उनकी फिल्मों ‘कुबेरा’, ‘रायन’ और ‘कैप्टन मिलर’ के शुरुआती कलेक्शनों को आसानी से पीछे छोड़ दिया है। यदि फिल्म इसी तरह प्रदर्शन करती रही, तो यह धनुष की सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ (60.22 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन) को भी पीछे छोड़ सकती है।

कृति सेनन और धनुष की फिल्म

केवल धनुष की ही नहीं, यह फिल्म कई और फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। कृति सेनन और धनुष स्टारर इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लाइफटाइम कलेक्शन 23.75 करोड़ को भी पहले ही दो दिनों में पार कर लिया है। इसके अलावा माना जा रहा है कि यह फिल्म शाहिद कपूर की ‘देवा’ (55.8 करोड़ कलेक्शन) को भी पीछे छोड़ सकती है।

तेरे इश्क में के स्टार कास्ट

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को टी-सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म की कहानी शंकर और मुक्ति की प्रेम गाथा पर आधारित है। धनुष ने शंकर का किरदार निभाया है, जबकि कृति सेनन मुक्ति के रोल में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका संगीत भी चर्चा में है, जिसे इरशाद कामिल ने लिखा है और ऑडियंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और तेजी पकड़ सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट