धनुष की 'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस पर बंपर वीकेंड, 3 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार, जल्द बजट वसूलने की राह पर 
मनोरंजन

3 दिनों में बजट के करीब पहुंची 'तेरे इश्क में', कुल कलेक्शन 50 करोड़ के पार

Tere Ishk Mein Box Office Collection: धनुष की 'तेरे इश्क में' ने 3 दिनों में 51.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़कर 85 करोड़ के बजट के करीब पहुँच गई है।

अनिल सिंह

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के साथ ही बवाल काट रखा है। 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले से मौजूद और साथ में रिलीज हुई फिल्मों (गुस्ताख इश्क और जूटोपिया 2) को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि तीसरे दिन भी फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रखी है, जिससे यह अपने बजट के काफी करीब पहुँच गई है।

फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले तीन दिनों में जबरदस्त कमाई करते हुए इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बनाई है:

ओपनिंग डे (Day 1): फिल्म ने 16 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और इस साल की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

दूसरा दिन (Day 2): कलेक्शन में मामूली उछाल आया और फिल्म ने 17 करोड़ का कलेक्शन किया।

तीसरा दिन (Day 3 - शुरुआती अनुमान): शुरुआती आंकड़ों (10:25 PM बजे तक) के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 18.75 करोड़ कमाए।

इस तरह, फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ हो गया है। हालांकि, सैक्निल्क पर उपलब्ध तीसरे दिन का डेटा अभी शुरुआती अनुमान है और इसमें बदलाव हो सकता है।

बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को फिल्मीबीट के अनुसार 85 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई भी जबरदस्त रही है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने महज़ दो दिनों में 44.25 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली थी, और तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद यह आंकड़ा 60 करोड़ रुपये के पार पहुँचने की उम्मीद है।

फर्स्ट वीकेंड में 50 से ज्यादा फिल्मों को पछाड़ा

'तेरे इश्क में' न सिर्फ धाकड़ कमाई कर रही है, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। सैक्निल्क की टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई वाली 2025 की फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म ने अपने तीसरे ही दिन 51वीं जगह अपने नाम कर ली है।

फिल्म ने केवल तीन दिनों में सुपरमैन (49.79 करोड़), ठग लाइफ (48.16 करोड़) और सन ऑफ सरदार 2 (47.03 करोड़) जैसी कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यह स्पष्ट करता है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल