तेज्जा सज्जा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Hanu-Man के बाद Teja Sajja एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार, 'मिराई' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

अभिनेता तेजा सज्जा ‘जय हनुमान’ में धमाल मचाने के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिराई’ के लिए तैयार है। इसी बीच फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। ऐसे में अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ एक्टर तेज्जा सज्जा हमेशा अपनी धमाकेदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। वहीं दुनियाभर में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म ‘जय हनुमान’ के बाद अब अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म से एक बार फिल्म धमाल मचाने जा रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने उनकी मचअवेटेड मूवी ‘मिराई’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है और अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

दरअसल, पीपल मीडिया फैक्ट्री ने एक्शन-थ्रिलर ड्रामा 'मिराई' की दुनियाभर में रिलीज की घोषणा की है। साथी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए निर्माताओं ने बताया कि फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ के निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी हैं और निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने किया है, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पौराणिक कहानी कहने और आधुनिक दृश्यों के साथ 'मिराई' भारतीय सिनेमा जगत को एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट इस फिल्म में तेजा सज्जा एक निडर योद्धा की भूमिका में हैं, जिसे 'सिक्रेट 9' की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। फिल्म सम्राट अशोक और उनके 'सीक्रेट 9' की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। निर्माताओं ने हाल ही में ‘मिराई’ के टीजर को रिलीज किया था, जिसमें तेजा सज्जा एक योद्धा के अवतार में दिखाई दिए थे।

इसके साथ ही एक्टर मांचू मनोज का किरदार भी रहस्य में डूबा नजर आया था। वहीं इस टीजर में एक्शन सीन को देखकर दर्शक बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ‘मिराई’ में संगीत गौरा ने दिया है। फिल्म में तेजा सज्जा, मनोज मांचू के साथ अभिनेत्री रितिका नायक मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। जापानी फॉन्ट में डिजाइन किए फिल्म के 'टाइटल लोगो' को लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फर्स्ट लुक पोस्टर में तेजा सज्जा को एक सुपर योद्धा के रूप में दिखाई गया है, जो अपने हाथ में यो (स्टाफ स्टिक) लिए हुए हैं और एक फूटते हुए ज्वालामुखी के ऊपर खड़े हैं।

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें, तेजा ने अपने किरदार को मजबूती देने के लिए कर्रा सामू और अन्य प्रकार की लड़ाई में ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कार्तिक गट्टमनेनी ने और बैकग्राउंड स्कोर गौरा ने तैयार किया गया है। कार्तिक ने मणिबाबू करणम के साथ इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने किया है और 'मिराई' हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषाओं में रिलीज होगी।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट