तेज प्रताप यादव और पत्नी ऐश्वर्या  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तेज प्रताप यादव ने दिया फैंस को 440 वॉट का झटका, बोले- मां को मारती थी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या

Bhojpuri Bawaal में तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने शादी के शुरुआती महीनों में हुए मतभेदों और रिश्ते में आई कड़वाहट को लेकर अपनी बात रखी।

अपूर्वा नायक

Tej Pratap Yadav Bhojpuri Bawaal: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों भोजपुरी बवाल में धमाल मचा रहे है। जहां एक ओर गिले-शिकवे भूलकर लालू प्रताप यादव अपने बेटे तेज प्रताप का जन्मदिन मनाते हुए भी नजर आए है।

भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप यादव के बेबाक अंदाज के दर्शक दीवाने हो गए हैं, साथ ही तेजू भैय्या की कॉमेडी पंच ने भी फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। इस शो में पहली बार तेज प्रताप यादव का इमोशनल साइड भी देखने के लिए मिलने वाला है।

पत्नी को लेकर पहली बार की खुलकर बात

जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में पहली बार तेज प्रताप यादव का दर्द झलका है। उन्होंने इस शो में पहली बार अपनी शादी-शुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि किस कारण से सिर्फ 3 महीने में ही उनकी शादी तलाक तक कैसे पहुंची।

ऐश्वर्या पर लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या पर कई गंभीर आरोप लगाए है। तेज प्रताप ने कहा कि उनके और ऐश्वर्या के विचार कभी मेल नहीं खाते थे। आगे तेजू भैय्या कहते है कि हम पूजा-पाठ वाले इंसान थे और उन्हें हमारा भक्ति भाव पसंद नहीं आता था। वे हमें मंदिर तक जाने से रोकती थी। ऐसी कई चीजें थी जो बिगड़ते चली गई और आखिरकार ये रिश्ता अदालत की चौखट तक पहुंच गया।

राबड़ी देवी को मारती थी ऐश्वर्या

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी पत्नी ने हम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, लेकिन सच को साबित भी करना पड़ता है। इसके बाद ऐश्वर्या पर उल्टा आरोप लगाते हुए तेज प्रताप कहते है कि ऐश्वर्या ने जब मेरी मां यानी राबड़ी देवी के साथ हाथापाई की थी, उस समय भी वहां 2-3 विधायक मौजूद थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इन पुख्ता सबूतों को मैनें कोर्ट के भी हवाले किया है।

दोबारा शादी पर क्या है तेज प्रताप का विचार?

भोजपुरी बवाल में जब तेज प्रताप यादव से सवाल किया गया कि क्या भविष्य में उनकी दोबारा शादी करने की कोई योजना है, तो इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करने पर फोकस है। वे इस समय शादी के बारे में नहीं सोच रहे है। जब समय आएगा, तब सोचा जाएगा।

अफेयर की चर्चाएं हुई थी वायरल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम अनुष्का यादव के साथ अफेयर और उनके संबंध में होने की चर्चा सोशल मीडिया और खबरों में रही है। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने इन सभी दावों और खबरों को पूरी तरह खारिज किया है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?