भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान

Pawan Singh Angry: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। डिनर टेबल पर बातचीत के दौरान पवन सिंह नाराज होकर बीच में ही शो छोड़कर चले गए। तेज प्रताप यादव का फोन भी उन्होंने नहीं उठाया।
Pawan Singh Bhojpuri Bawaal
पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Pawan Singh Bhojpuri Bawaal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का तीसरा एपिसोड दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा लेकर आया। इस एपिसोड में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए, जिनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शामिल थे। जहां शुरुआत हंसी-मजाक और भावुक पलों से हुई, वहीं एपिसोड के अंत में ऐसा माहौल बना कि पवन सिंह बीच में ही शो छोड़कर गुस्से में रवाना हो गए।

एपिसोड की शुरुआत पवन सिंह की एंट्री से होती है। उस समय वह लखनऊ में एक गाने की शूटिंग कर रहे होते हैं। उनके मैनेजर नीरज सिंह बताते हैं कि पवन सिंह अपने मूड के हिसाब से काम करना पसंद करते हैं। शूटिंग के बीच में ही वह एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकल जाते हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत होता है। इस दौरान शूटिंग यूनिट उनके लौटने का इंतजार करती रहती है।

निरहुआ के लिए आम्रपाली का खास सरप्राइज

दूसरी ओर, आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के भोजपुरी इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर खास सेलिब्रेशन रखा। उन्होंने निरहुआ के सुपरहिट गानों पर डांस कर उन्हें सरप्राइज दिया। यह पल इतना भावुक था कि निरहुआ की आंखें नम हो गईं। आम्रपाली भी भावुक होकर बोलीं कि वह चाहती हैं कि उनकी दोस्ती हमेशा ऐसी ही बनी रहे और दोनों आगे भी साथ काम करते रहें।

भोजपुरी फिल्मों पर छिड़ी बहस

डिनर टेबल पर बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता का मुद्दा उठाया। इस पर निरहुआ ने सहमति जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री को इस दिशा में बदलाव की जरूरत है। वहीं काजल राघवानी ने कहा कि अब अच्छी और महिला प्रधान फिल्में भी बन रही हैं। निरहुआ ने आम्रपाली की फिल्म 'विद्या' की तारीफ करते हुए बताया कि फिल्म देखकर वह फ्लाइट में भावुक होकर रो पड़े थे।

काजल के सवाल के बाद बदला माहौल

एपिसोड के आखिर में पवन सिंह डिनर टेबल पर पहुंचते हैं और सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं। वह आम्रपाली के पास बैठकर मजाक में 'देवर-भाभी' वाला रिश्ता छेड़ते हैं, जिस पर काजल राघवानी सवाल उठाती हैं। इसके बाद काजल उनसे देर से आने की वजह पूछती हैं। बातचीत के दौरान पवन सिंह तेज प्रताप यादव को प्यार से 'राजा भैया' कह देते हैं। इस संबोधन पर तेज प्रताप नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें 'तेजू भैया' कहकर बुलाया जाए।

Pawan Singh Bhojpuri Bawaal
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता

गुस्से में छोड़ दिया शो

इसके बाद निरहुआ जब उन्हें 'पवन जी' कहकर संबोधित करते हैं, तो पवन सिंह नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इस तरह न बुलाया जाए। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो जाता है और पवन सिंह बिना किसी से ज्यादा बात किए गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। तेज प्रताप यादव उन्हें फोन भी करते हैं, लेकिन पवन सिंह कॉल रिसीव नहीं करते।

Navbharat Live
navbharatlive.com