मनोरंजन

'योद्धा' का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा के जबरदस्त एक्शन से हारे हाईजैकर्स

सुनीता पांडे

मुंबई: लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'योद्धा' का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस आने वाली फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने एक्शन से प्लेन हाईजैकर्स को बचाते नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का टीजर रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म का टीजर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। एक मिनट के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धमाकेदार एक्शन की झलक दिखाई है।  फिल्म 'योद्धा' के टीजर में दिखाया गया है कि एक प्लेन हाईजैक हो जाता है और यात्रियों को बचाने की जिम्मेदारी सिद्धार्थ मल्होत्रा के कंधों पर आती है। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने जबरदस्त एक्शन से हाईजैकर्स को मात देते नजर आते हैं। फिल्म का टीजर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वे जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

सागर ओम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और दिशा पटानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 'योद्धा' जल्द ही 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। करण जौहर की फिल्म के रोमांचक टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत