तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 4500 एपिसोड्स 
मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 4500 एपिसोड्स, असित मोदी बोले- दर्शकों का प्यार ही...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 4500 एपिसोड्स पूरे कर एक नया माइलस्टोन हासिल किया। इस मौके पर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने टीम संग केक काटकर जश्न मनाया और टीम की मेहनत को शो की असली ताकत बताया।

सोनाली झा

TMKOC Completes 4500 Episodes: सब टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। साल 2008 में शुरू हुआ यह शो अब तक कई मील के पत्थर पार कर चुका है। हाल ही में शो ने 17 साल पूरे किए थे, और अब एक और उपलब्धि हासिल करते हुए इसने 4500 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने पूरी टीम के साथ सेलिब्रेशन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

असित मोदी ने केक काटते हुए टीम की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि एक बीज से शुरू हुआ सपना आज हजारों मुस्कुराहटों का बागीचा बन चुका है। पहले दिन से जुड़े साथियों, हमारी मेहनती टीम और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों का दिल से आभार। और दर्शकों का प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हंसी, खुशी और सकारात्मकता का यह सफर आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।

दर्शकों का अपार प्यार

शो की खासियत यह है कि इसमें वर्षों से नए-पुराने कलाकार आते-जाते रहे, लेकिन हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। चाहे पुराने तारक मेहता हों या नए, और दयाबेन जैसे लोकप्रिय किरदार, सभी आज भी फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर 4501वें एपिसोड का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगते दिखाए गए हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

नई दयाबेन की होगी एंट्री

दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी लंबे समय से शो से गायब हैं। कई बार उनकी वापसी की चर्चा हुई, लेकिन अब असित मोदी ने साफ कर दिया है कि दिशा शो में वापसी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए हैं। अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है, और यह हाईटाइम है कि शो में नई दया की एंट्री हो। असित मोदी ने आगे बताया था कि लोग अक्सर दयाबेन की एंट्री को लेकर सवाल करते हैं। 2017 में जब दिशा गई थीं तो मैं परेशान हो गया था। दयाबेन शो का जरुरी किरदार है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें