तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'मरून कलर सड़िया' पर Tanya Mittal ने लगाए ठुमके, देसी अंदाज देख बिहारी फैंस ने भेजा बोराभर प्यार

Tanya Mittal Dance Video: 'बिग बॉस 19' के बाद तान्या मित्तल का भोजपुरी गाने 'मरून कलर सड़िया' पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उनके स्टेप्स और अंदाज को यूपी-बिहार के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Tanya Mittal Maroon Color Sadiya Song Dance: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हुए भले ही कुछ समय बीत चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अब भी चर्चा में बने हुए हैं। शो से बाहर आने के बाद जहां कई सितारे इंटरव्यू और पार्टी में व्यस्त नजर आए, वहीं तान्या मित्तल ने अपने फैंस को खुश करने का अलग ही तरीका चुना।

हाल ही में तान्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘मरून कलर सड़िया’ पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनका देसी अंदाज और साड़ी में किया गया डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

साड़ी पहनकर तान्या मित्तल ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो में तान्या मित्तल मरून रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने गाने की बीट्स पर आसान लेकिन आकर्षक डांस स्टेप्स किए, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों ने उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भोजपुरी फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

तान्या मित्तल के इस वीडियो पर उनके फैंस ने दिल खोलकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, “बिहार से आपको बोरा भरकर प्यार भेज रहे हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कुछ नया देखने को मिलेगा?” एक अन्य फैन ने लिखा, “तान्या ने तो भोजपुरी गाने पर भी दिल जीत लिया।” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि तान्या की लोकप्रियता सिर्फ हिंदी दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि भोजपुरी दर्शकों के बीच भी तेजी से बढ़ रही है।

‘बिग बॉस 19’ में ऐसा रहा तान्या का सफर

बिग बॉस 19’ के दौरान तान्या मित्तल अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहीं। कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें शो के दौरान ‘नकली’ तक कह दिया था, जबकि वीकेंड एपिसोड में आए मेहमानों ने भी कई बार उनकी आलोचना की।

हालांकि, शुरुआती विवादों के बावजूद तान्या ने धीरे-धीरे अपने व्यवहार और रिश्तों से घरवालों और दर्शकों का दिल जीत लिया। मजबूत दोस्ती और बेहतर गेम प्लान की बदौलत उन्होंने शो में टॉप 4 तक का सफर तय किया और तीसरे रनर-अप के रूप में अपनी जगह बनाई।

जल्द टीवी शो में भी आएंगी नजर

भले ही तान्या ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं, लेकिन शो के दौरान उनका एक बड़ा सपना जरूर पूरा हुआ। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें अपने आगामी टीवी शो में काम करने का मौका दिया है। अब फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब तान्या मित्तल छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी