तनुश्री दत्ता ने लगाई मदद की गुहार 
मनोरंजन

तनुश्री दत्ता ने लगाई मदद की गुहार, बोलीं- कोई मेरी मदद करो, मैं टूट चुकी हूं

Tanushree Dutta Emotional Video: तनुश्री दत्ता ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार हैरेस किया जा रहा है, जिससे उनकी मानसिक हालत बिगड़ चुकी है।

सोनाली झा

Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपनी खराब मानसिक और शारीरिक हालत के बारे में बताया है। वीडियो में तनुश्री बेहद परेशान दिख रही हैं और कह रही हैं कि उन्हें लगातार हैरेस किया जा रहा है, जिसके चलते उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है।

तनुश्री ने लिखा कि मैं बीमार हूं और हैरेसमेंट से थक चुकी हूं। यह सब 2018 के मी टू के बाद से हो रहा है। आज तंग आकर मैंने पुलिस को कॉल किया। कृपया कोई मेरी मदद करें, कुछ कीजिए इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। वीडियो में तनुश्री कहती हैं कि मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने पुलिस को बुलाया था, वो आए थे और मुझे कहा गया कि मैं एक उचित शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन आऊं। मैं फिलहाल बीमार हूं, पर जल्दी ही शिकायत दर्ज करूंगी।

मेड्स ठीक से नहीं करती व्यवहार

तनुश्री ने कहा कि पिछले 4-5 सालों से उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया है कि वह अब ठीक से काम भी नहीं कर पा रही हैं। तनुश्री ने बताया कि उनके घर में जो मेड्स आती हैं, वे ठीक व्यवहार नहीं करतीं और चीजें चुरा लेती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और जानबूझकर मेड्स को उनके घर में प्लांट किया गया है ताकि उन्हें परेशान किया जा सके।

तनुश्री का दावा

तनुश्री ने आगे बताया कि मुझे घर का सारा काम खुद करना पड़ता है, मैं थक गई हूं, मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी हूं। इसके अलावा तनुश्री ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें अंधेरे में अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। उनका दावा है कि इस तरह की आवाजें अक्सर आती रहती हैं, जो उन्हें डराती हैं और मानसिक रूप से परेशान करती हैं।

वीडियो हुआ वायरल

फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्हें किसकी ओर से धमकियां या प्रताड़ना मिल रही है, लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस और सेलेब्स उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और मामले की जांच की मांग भी कर रहे हैं। अब देखना होगा की आगे क्या होता है। हर कोई उनसे बस यही पूछा रहा है कि उन्हें क्या हुआ है और कौन उन्हें परेशान कर रहा है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट