तनीषा मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

वेलेंटाइन डे पर तनीषा मुखर्जी हुईं इमोशनल, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर याद किए पुराने दिन

Tanishaa Mukerji Emotional Post: वेलेंटाइन डे पर तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने खोए पालतू डॉग को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया। फैंस को अभिनेत्री की संवेदनशीलता दिखाई।

स्नेहा मौर्या

Tanishaa Mukerji Valentine’s Day Post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी आज हर कोई जानता है। इसी बीच उन्होंने इस वेलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के दिल को छू लिया। जहां आम लोग अपने स्पेशल वन के लिए प्यार का इजहार कर रहे थे, वहीं तनिषा ने अपने पुराने प्यार, अपने पालतू डॉग को याद कर भावुक पोस्ट किया।

शनिवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनका डॉग पिछले साल उनके जीवन से चला गया और उसके बिना जिंदगी वैसी नहीं रही। उन्होंने आगे कहा, "मेरे सच्चे प्यार के लिए, हैप्पी वेलेंटाइन डे। तुम पिछले साल मुझे छोड़कर चले गए थे, और तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं लगती। मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, जितना मैंने सोचा भी नहीं था। मेरा सबसे बड़ा प्यार।"

तनीषा मुखर्जी के पोस्ट ने जीता दिल

इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि तनिषा का पालतू डॉग उनके लिए सिर्फ एक जानवर नहीं था, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा और उनका भावनात्मक सहारा था। यह उनके फैंस को भी एहसास कराता है कि प्यार केवल इंसानों तक सीमित नहीं होता, बल्कि जानवरों के प्रति भी गहरा हो सकता है।

तनीषा मुखर्जी इन दिनों काफी स्पिरिचुअल हो गई हैं। भले ही वह लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन अपनी स्पिरिचुअल यात्रा और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस के दिल में अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। इससे पहले वे महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर के दर्शन करने गई थीं और वहां की कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं।

फिल्मी करियर की बात करें तो तनिषा मुखर्जी की तुलना उनकी बहन काजोल से की जाती रही है। हालांकि काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा और सफल करियर बनाया, वहीं तनिषा को ज्यादा बड़ी सफलता नहीं मिली। उन्होंने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थी एक्ट्रेस

तनीषा मुखर्जी आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई फिल्म कोड नाम अब्दुल में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने रॉ एजेंट सलमा की भूमिका निभाई थी। इसके पहले वह 2016 की फिल्म अन्ना में पत्रकार के किरदार में दिखाई दी थीं। आज भी वेलेंटाइन डे पर उनके भावुक पोस्ट ने फैंस को उनके संवेदनशील और सच्चे प्यार की झलक दिखाई है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...