फिल्म 'किंग 100'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Tabu King 100: तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, नागार्जुन की 'किंग 100' से सामने आया धांसू लुक

Tabu King 100 First Look:एक्ट्रेस तब्बू के जन्मदिन पर नागार्जुन की आने वाली फिल्म 'किंग 100' से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में तब्बू महान्ति झांसी रानी के रोल में नजर आएंगी।

यति सिंह

Highlights

  • तब्बू के जन्मदिन पर 'किंग 100' से फर्स्ट लुक जारी।

  • फिल्म में महान्ति झांसी रानी का रोल निभाएंगी तब्बू।

  • करीब 28 साल बाद नागार्जुन और तब्बू का रीयूनियन।

  • फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tabu Nagarjuna King 100 First Look Out: एक्ट्रेस तब्बू के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'किंग 100' से पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म 'किंग 100' में वह नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि करीब 28 साल बाद दोनों कलाकार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म से सामने आए तब्बू के पोस्टर में उनका बेहद पावरफुल और इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी क्रेज है। अब इस फिल्म में तब्बू की एंट्री और उनके पहले लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। 4 नवंबर को एक्ट्रेस के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका पोस्टर और पहली झलक जारी की है।

'किंग 100' में इस भूमिका में नजर आएंगी तब्बू

फिल्म से जारी पोस्टर में तब्बू का अंदाज पहले के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। इस फिल्म में उनके रोल का नाम 'महान्ति झांसी रानी' बताया गया है। उनकी पहली झलक में एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक मिलती है।

पोस्टर से साफ है कि तब्बू इस बार बड़े पर्दे पर एक दमदार रोल निभाने के लिए तैयार हैं। तब्बू अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रोमांस से लेकर थ्रिलर और गंभीर रोल तक में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में 'किंग 100' में उनका नया लुक देखना दिलचस्प होगा।

28 साल बाद एक्टर नागार्जुन के साथ तब्बू का रीयूनियन

फिल्म 'किंग 100' की सबसे खास बात एक्ट्रेस तब्बू और नागार्जुन की जोड़ी है। दोनों कलाकार करीब 28 साल बाद एक बार फिर किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 'निन्ने पेल्लादाथा' जैसी फेमस फिल्म में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

हालांकि, इस बार दोनों की कहानी में रोमांटिक अंदाज के बजाय टकराव और मुकाबले का रोमांच देखने को मिलने वाला है। खबरों के अनुसार फिल्म में दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

कब रिलीज होगी नागार्जुन और तब्बू की 'किंग 100'?

एक्टर नागार्जुन की यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में क्रेज है और अब तब्बू के फर्स्ट लुक ने इसे और बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि नागार्जुन और तब्बू की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस