तारक मेहता का उल्टा चश्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah बंद होने की खबरों पर टूटा सस्पेंस, असित मोदी ने बताई असली बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah बीते 18 सालों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है, लेकिन हाल ही में इसके बंद होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। ऐसे में अब प्रोड्यूसर असित मोदी ने रिएक्ट किया।

स्नेहा मौर्या

Asit Modi Statement: टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार 18 सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। साल 2008 में शुरू हुआ यह सिटकॉम आज भी भारतीय दर्शकों की पसंदीदा फैमिली एंटरटेनमेंट लिस्ट में शामिल है। इस शो ने न सिर्फ घर-घर अपनी पहचान बनाई, बल्कि इसके कलाकार भी अपनी अनोखी भूमिकाओं के कारण दर्शकों के दिलों में बस गए। हालांकि, पिछले कुछ सालों में शो कई विवादों के चलते सुर्खियों में रहा और अब एक बार फिर यह चर्चा में है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से फैलने लगीं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है। इन खबरों ने लंबे समय से शो देख रहे फैंस को बड़ा झटका दिया। इन्हीं चर्चाओं के बीच शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और बताया कि शो बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘टीएमकेओसी’ अभी भी खूब पसंद किया जा रहा है और इसे बंद करने का कोई इरादा नहीं है।

TMKOC के बंद करने की अफवाहों असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

बीते दिनों असित मोदी ने इंडियन टेलीविजन एकेडमी की 25वीं सालगिरह पर हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया ने उनसे शो को बंद करने की अफवाहों को लेकर सवाल पूछा, जिस पर असित मोदी ने साफ-साफ कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि शो ने बच्चों को बड़ा होते देखा है और आज भी दर्शक इसे उसी प्यार से देख रहे हैं।

इसी बीच शो की एक और कलाकार प्राजक्ता शिसोदे के शो छोड़ने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। प्राजक्ता, जो गोकुलधाम सोसाइटी में सब्जी बेचने वाली सुनीता के रोल में नजर आती थीं, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर शो से अपने बाहर होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने किरदार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “आपको उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहिए जो आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करते और आत्मसम्मान की बलि चढ़ाते हैं। सुनीता का किरदार निभाने के लिए शुक्रिया। मैं अपनी महिला मंडल टीम को बहुत मिस करूंगी।”

प्राजक्ता के बयान के बाद लोगों ने किया था सवाल

प्राजक्ता का यह बयान सामने आने के बाद शो के ऊपर फिर सवाल उठने लगे कि कलाकार लगातार शो छोड़ क्यों रहे हैं। हालांकि, असित मोदी का कहना है कि टीम नई ऊर्जा के साथ शो को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। हालांकि,शो बंद होने की खबरें जहां अफवाह साबित हुईं, वहीं प्राजक्ता की विदाई फैंस के लिए एक भावुक पल बन गई। हालांकि ‘तारक मेहता’ अभी भी दर्शकों का मनोरंजन जारी रखेगा और गोकुलधाम सोसाइटी की हंसी-मजाक भरी दुनिया लोगों को हंसाती रहेगी।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG