- Hindi News »
- Entertainment »
- Palak Sindhwani Asit Modi Controversy Settlement Tmkoc Latest News
Palak Sindhwani Controversy: असित मोदी-पलक सिंधवानी विवाद सुलझा, TMKOC मेकर को मिली राहत
- Written By: सोनाली झा
Palak Sindhwani Asit Kumar Modi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद पलक ने असित मोदी पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे शो और मेकर्स की छवि पर सवाल उठे।

असित मोदी-पलक सिंधवानी विवाद सुलझा
Palak Sindhwani Asit Kumar Modi Controversy: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जो पिछले 18 सालों से दर्शकों को हंसी से भरपूर मनोरंजन देता आ रहा है। लेकिन पर्दे के पीछे इस शो पर कई बार विवादों के बादल छाए रहे हैं। असित कुमार मोदी के प्रोडक्शन हाउस नीला फिल्म्स पर बीते वर्षों में कई कलाकारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसी ने पेमेंट का मुद्दा उठाया, तो किसी ने सेट पर दुर्व्यवहार और मेंटल हैरसमेंट का आरोप लगाया।
कुछ कलाकारों ने तो असित मोदी पर यौन उत्पीड़न तक के आरोप भी लगाकर उद्योग को चौंका दिया। हालांकि असित मोदी और उनकी टीम हर बार इन आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा मामला एक साल पहले सामने आया था, जब शो में पांच साल तक ‘सोनू’ की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिंधवानी ने शो छोड़ दिया और असित मोदी पर मानसिक उत्पीड़न व शोषण का आरोप लगाया।
पलक सिंधवानी का दावा
पलक ने दावा किया था कि शो छोड़ने पर असित मोदी ने उन्हें धमकी दी थी कि इसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा। इस विवाद ने एक बार फिर TMKOC और इसके मेकर्स को कटघरे में खड़ा कर दिया था। लेकिन अब लगभग एक साल बाद इस विवाद का अंत हो गया है। नीला फिल्म्स की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि असित मोदी और पलक सिंधवानी के बीच सभी मुद्दे आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
पलक सिंधवानी का मामला
कंपनी के बयान के अनुसार, नीला फिल्म प्रोडक्शंस और पलक सिंधवानी के बीच चल रहे सभी मामलों का समाधान शांतिपूर्ण और सहज तरीके से हो चुका है। हम पलक के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। कंपनी ने अपने बयान में खुद को एक प्रोग्रेसिव और दूरदर्शी प्रोडक्शन हाउस बताते हुए कहा कि वर्षों से उन्होंने कई कलाकारों को मंच देकर उन्हें उद्योग में पहचान दिलाई है। उन्होंने दावा किया कि शो से जुड़े किरदारों ने देशभर में लोकप्रियता हासिल की है और कलाकारों को हमेशा सपोर्ट दिया जाता रहा है।
पलक सिंधवानी के आरोप
हालांकि पलक के आरोपों ने बीते महीनों में शो की प्रतिष्ठा पर गहरा असर डाला था। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों ने TMKOC की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। लेकिन फिलहाल दोनों के बीच मामला सुलझने से असित मोदी को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि यह विवाद लंबे समय तक उनकी छवि पर एक धब्बे की तरह चिपका रहा। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सुलह के बाद क्या TMKOC का माहौल बदलेगा और क्या आगे कलाकार शो के साथ सहज महसूस करेंगे, या विवादों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
Palak sindhwani asit modi controversy settlement tmkoc latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












