दिशा वकानी को लेकर जेनिफर मिस्त्री ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं तारक मेहता शो में उनकी वापसी असंभव 
मनोरंजन

चेहरे पर मास्क लगाकर घूमती हैं दिशा वकानी, जेनिफर ने बताया अब कैसी है उनकी लाइफ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मैसेज सोढ़ी यानी Jenifer Mistry सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि Disha Vakani अब कैसा जीवन बिता रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की मिसेज सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह शो से बाहर हो चुकी हैं, उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वजह से जेनिफर मिस्त्री चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने शो में दयाबेन के किरदार में नजर आने वाली दिशा वकानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया है कि वह घर के बाहर मास्क लगाकर निकलती हैं, ताकि उन्हें कोई पहचान ना लें, इतना ही नहीं उन्होंने दिशा वकानी के बारे में बताया कि वह अब दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं और तारक मेहता शो में उनकी वापसी अब लगभग असंभव हो गई है। 

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में जेनिफर मिस्त्री ने दिशा वकानी के बारे में बात की और बताया कि वह अब भी उनके टच में हैं। दोनों के बीच मैसेजेस के जरिए बात होती है। कभी कभी फोन पर भी बात हुआ करती है। 

जेनिफर मिस्त्री से मिली थी दिशा वकानी 

जेनिफर ने बातचीत के दौरान बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उनकी दिशा वकानी से मुलाकात हुई थी वह अपनी बच्ची के साथ थी और वह पब्लिक प्लेस में मास्क लगाकर निकलती है, ताकि उन्हें कोई पहचान ना सके। 

जेनिफर के साथ बर्थडे शेयर करती है दिशा की बेटी

बातचीत के दौरान जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि दिशा की बेटी स्तुति का बर्थडे उसी दिन है जिस दिन मेरा बर्थडे होता है। जब मैं उसे जन्मदिन की शुभकामना वाला मैसेज करती हूं, तब दिशा का भी मैसेज आता है, हां यार तेरा भी बर्थडे था। वह भूल जाती है।

तारक मेहता शो में दिशा कभी नहीं लौटेगी

जेनिफर मिस्त्री से जब पूछा गया कि दयाबेन की वापसी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी या नहीं तब उन्होंने कहा, दयाबेन तो आ सकती है, लेकिन दिशा कभी नहीं लौटेगी। क्योंकि शो को जो कमिटमेंट चाहिए मुझे नहीं लगता दो बच्चों के साथ वह उसे दे सकती है। जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि दिया दिशा वकानी पूरी तरह से फैमिली में व्यस्त हो गई हैं। 

EndFragment

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक