तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन के किरदार में नजर आने वाली दिशा वकानी की ताजा फोटो देखकर फैंस रो पड़े हैं और उनके पति पर दिशा का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया जा रहा है।
दिशा वकानी के बदले रूप को देख हैरान हुए फैंस
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन के किरदार में नजर आती थीं। 2017 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव लेकर शो से दूरी बनाई, लेकिन बाद में वह शो में वापस ही नहीं लौटीं। उनके फैंस उनकी वापसी की उम्मीद में पलकें बिछाए बैठे हैं, लेकिन दिशा वकानी वापस आने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच दिशा वकानी की ताजा फोटो सामने आई है, जिसमें वह बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं, उनके चेहरे पर रंगत नहीं दिख रही। बालों में सफेदी आ गई है। दिशा वकानी को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।
दिशा वकानी की फोटो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। फैंस बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और बताया है कि वह दिशा वकानी को देखकर रो पड़े हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स दिशा वकानी के पति को बिना जाने ही ताने मार रहे हैं और कहा जा रहा है कि उनके पति ने उनकी जिंदगी खराब कर दी है। एक यूजर ने लिखा, आई एम रियली क्राइंग, दूसरे यूजर ने लिखा है, हर हसबैंड लिटरली रूइंड हर लाइफ, कुल मिलाकर यूजर्स दया भाभी को देखने के बाद हैरानी जताते हुए नजर आ रहे हैं।
सन 2015 में दिशा वकानी ने मयूर पंड्या से शादी की थी। 2017 में दिशा वकानी ने बेटी को जन्म दिया और 2022 में वह बेटे की मां बनी है। तारक मेहता शो से दूर होने के बाद वह दो बार मां बन चुकी हैं और वह पूरी तरह से पारिवारिक जीवन बिता रही हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी दिशा वकानी को शो पर वापस लाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह शो पर वापस आने का नाम नहीं ले रही हैं, हालांकि दिशा वकानी के फैंस ने अब तक उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह अब भी दयाबेन के किरदार में दिशा वकानी का इंतजार कर रहे हैं।
Disha vakani new photo went viral fans gets angry on dayaben changed look