दिशा वकानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं दिशा वकानी, मराठी लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत, VIDEO वायरल

Disha Vakani Ganpati Darshan: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान मराठी लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखीं।

स्नेहा मौर्या

Disha Vakani Visit Lalbaugcha Raja: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अब भी कम नहीं हुई है। हाल ही में वह मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, गणपति दर्शन के समय दिशा वकानी ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था और वह कैमरे से बचने की कोशिश करती भी नजर आईं। हालांकि, उनके ट्रेडिशनल लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर पिंक और ग्रीन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को मराठी स्टाइल की नथ, ग्रीन आईशैडो और मोतियों की जूलरी से पूरा किया था। इस ड्रेस-अप में दिशा वकानी बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत दिखीं।

सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की लोगों ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भले ही दिशा अब शो में नजर नहीं आतीं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी आज भी वैसी ही है जैसी पहले थी। बता दें, दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का आइकॉनिक किरदार निभाया था। उनकी अनोखी डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। हालांकि, करीब 7-8 साल पहले वह मेटरनिटी लीव पर गईं और इसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की। दिलचस्प बात यह है कि शो के मेकर्स ने अब तक दयाबेन के रोल के लिए किसी और एक्ट्रेस को रिप्लेस नहीं किया है।

फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दिशा की वापसी की डिमांड करते रहते हैं। मेकर्स ने कई बार बयान दिया है कि सही समय आने पर दयाबेन की एंट्री शो में जरूर होगी। लेकिन, कब तक ऐसा होगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रक्षाबंधन पर असित मोदी एक्ट्रेस के पहुंचे थे घर

खास बात ये है कि इस साल रक्षाबंधन के मौके पर शो के निर्माता असित मोदी दिशा वकानी के घर पहुंचे थे। उन्होंने वहां से तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए थे, जिनमें दिशा उन्हें राखी बांधती नजर आई थीं। इसके बाद असित मोदी ने उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर भी छुए थे। सोशल मीडिया पर दिशा और असित मोदी की ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं और फैंस को फिर से उम्मीद जगी कि शायद जल्द ही वह दयाबेन के रूप में शो में वापसी कर सकती हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान