तापसी पन्नू इंजीनियर से बनीं सुपरस्टार 
मनोरंजन

इंजीनियरिंग छोड़ तापसी पन्नू ने चुना फिल्मी करियर, बनीं करोड़ों की मालकिन

Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की।आज तापसी लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं और हर फिल्म के लिए 1–2 करोड़ रुपये लेती हैं।

सोनाली झा

Taapsee Pannu Birthday Special: बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन तापसी पन्नू ने यह नामुमकिन लगने वाला सफर पूरे हौसले और मेहनत के साथ तय किया। इंडस्ट्री में तापसी पन्नू को ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ के नाम से जाना जाता है और इसका कारण सिर्फ उनकी खूबसूरती नहीं, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता और सोच है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में हुआ। तापसी पन्नू आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। तापसी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं। उन्होंने 12वीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए और इसके बाद गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

तापसी पन्नू का मॉडलिंग करियर

एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की राह पर होते हुए भी तापसी पन्नू ने मॉडलिंग को करियर बनाने का फैसला लिया, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। मॉडलिंग के बाद तापसी पन्नू ने टीवी विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। कोका कोला, पैंटालून, रेड एफएम जैसे ब्रांड्स के साथ काम करने के बाद तापसी पन्नू ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया। 2010 में आई तेलुगु फिल्म ‘झुम्मांदी नादम’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया।

तापसी पन्नू की फिल्में

तापसी पन्नू को तेलुगु फिल्म के बाद तमिल और मलयालम सिनेमा में भी पहचान मिली। बॉलीवुड में तापसी ने 2013 की फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से एंट्री की। लेकिन असली पहचान तापसी पन्नू को ‘बेबी’, ‘पिंक’, ‘नाम शबाना’, ‘थप्पड़’, ‘बदला’ जैसी फिल्मों से मिली, जिनमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण और गंभीर विषयों पर दमदार किरदार निभाए। तापसी पन्नू एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ग्लैमर के साथ-साथ अभिनय के स्तर पर भी खुद को साबित कर चुकी हैं।

तापसी पन्नू की संपत्ति

तापसी पन्नू इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तापसी पन्नू की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये है। वह प्रति फिल्म ₹1 से 2 करोड़ तक की फीस लेती हैं और नेटफ्लिक्स पर उनकी हालिया फिल्में ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और ‘खेल-खेल में’ को भी खूब सराहना मिली। ये दोनों फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद भी आईं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए