स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सब बायसेक्सुअल ही हैं! 
मनोरंजन

Swara Bhasker: डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सब बायसेक्सुअल ही हैं!

Dimple Yadav: स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं, एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Swara Bhasker On Dimple Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताने के बाद स्वरा भास्कर के वीडियो पर अब तेजी से चर्चा हो रही है। स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव की जमकर तारीफ की है और उन्हें बहुत गॉर्जियस बताया है, बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने बायसेक्सुअलिटी को लेकर बात की है और दावा किया है कि आखिरकार हम सभी बायसेक्सुअल ही तो हैं। 

स्वरा भास्कर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और वह हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। कई बार उनके बयान विवादों में घिर जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है। आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कुछ कहा है। 

हम सब का नेचर बायसेक्सुअल ही है

स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने कुछ मैंने पहले स्क्रीन को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू की अब एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें स्वरा भास्कर कह रही हैं मेरी थ्योरी यह है कि हम सब असल में बायसेक्सुअल ही हैं। अगर इंसान को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए तो हम सब का नेचर बायसेक्सुअल ही है। 

हेट्रोसेक्सुअल को आइडियल बना दिया गया

स्वरा भास्कर ने आगे बताया लेकिन हेट्रोसेक्सुअल को आइडियल बना दिया गया है, जिसे हजारों सालों से कल्चर के तौर पर लोगों पर थोपा जा रहा है, क्योंकि यह इंसान की नस्ल को आगे बढ़ने का एक तरीका है, इसलिए इसे नॉर्म बना दिया गया है। उन्होंने आगे कहा डिंपल यादव जी पर मेरा क्रश है, हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव जी से हुई थी। वह दो बार सांसद रह चुके हैं, अब तीसरी बार भी सांसद हैं। उन्होंने मुलायम सिंह की सीट से चुनाव लड़ा और जीता। 

स्वरा भास्कर के बयान पर तेज हुई चर्चा 

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैं हमेशा से ही डिंपल यादव को अखबार और टीवी पर देखा करती थी, अखिलेश के साथ मेरी मुलाकात हुई थी, वह बहुत अच्छे सुलझे हुए इंसान हैं।  लेकिन जब मैं डिंपल से मिली तो सच कहूं मैं हैरान रह गई। उन्होंने ध्यान नहीं दिया होगा लेकिन जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुई, मैं बस उन्हें देखे जा रही थी, मैं हैरान रह गई थी, वह बहुत गॉर्जियस हैं और करीना कपूर जैसी हॉट हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि स्वरा भास्कर का यह बयान विवादों में घिर सकता है, लेकिन फिलहाल उनका यह बयान सुर्खियों में बना हुआ है और इस पर तेजी से लोग चर्चा कर रहे हैं। 

EndFragment

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन