स्वरा भास्कर ने हॉउस हेल्प को लेकर किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस की बातें सुनकर हंसने लगे लोग 
मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने घर में ही रखा है ट्रोल, पति पत्नी और पंगा में हुआ बड़ा खुलासा

Pati Patni Aur Panga शो में स्वरा भास्कर ने अपनी हाउस हेल्प से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है, इस पर मुनव्वर फारूकी ने उनकी चुटकी ली और कहा कि स्वरा ने खुद घर में ही ट्रोल रखा हुआ है।

अनिल सिंह

StartFragment

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस समय कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बड़े-बड़े खुलासे किए हैं। इसी बीच अब उन्होंने यह बताया है कि उनकी हाउस हेल्प जयश्री के साथ उनका रिश्ता कैसा है। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी हंसी आ रही है, यह कहा जा सकता है।

स्वरा भास्कर ने बताया उनकी हाउस हेल्प जयश्री सिर्फ घर के काम में ही नहीं बल्कि उनके हर मुद्दे में उन्हें सलाह देती हैं। स्वरा भास्कर ने बताया कि फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले से ही जयश्री उनके साथ हैं। वह स्वरा भास्कर के जीवन की लगभग हर बात जानती हैं। स्वरा ने यह भी बताया कि वह फहद अहमद से भी ज्यादा मेरे बारे में जानती हैं।

ये भी पढ़ें- स्टार किड्स vs स्टार किड्स, इस साल डेब्यू करने वालों में कौन हिट कौन फ्लॉप

हॉउस हेल्प के बारे में चौंकाने वाला खुलासा

स्वरा भास्कर ने जयश्री को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह मुझे दीदी या मैम नहीं बुलाती, वह सीधे कहती हैं, ऐ भेंडी। स्वरा के अनुसार मजे की बात यह है कि स्वरा को खुद नहीं पता यह गाली है या प्यार भरा ताना। स्वरा भास्कर ने बताया कि जब भी वह उनसे यह सवाल पूछती है कि काम पर क्यों नहीं आई, तो उन्हें सीधा जवाब नहीं मिलता, बल्कि जयश्री के पास जवाबों की पूरी फौज होती है।

सवार की बातें सुन लोटपोट हुए बाकी लोग

मस्ती का दौर पति-पत्नी और पंगा शो में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने यह भी बताया कि जब वह जयश्री से पूछती हैं कि उन्हें छुट्टी क्यों चाहिए? तो वो पलट कर जवाब देती हैं कि तू अपने आशिक के साथ जाती है मैं कुछ पूछती हूं क्या? स्वरा भास्कर की यह बातें सुनकर सभी की हंसी छूट जाती है। इसी पर मुनव्वर फारूकी स्वरा भास्कर की चुटकी लेते हैं और कहते हैं कि स्वरा को ट्विटर की इतनी आदत पड़ गई है कि इन्होंने घर में ही एक ट्रोल रखा हुआ है।

EndFragment

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?