स्वरा भास्कर ने रक्षाबंधन पर सुनाया किस्सा 
मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने रक्षाबंधन पर सुनाया किस्सा, कस्टम ऑफिस में फंसी राखी, चार घंटे तक भाई ने किया इंतजार

Swara Bhaskar Story on Raksha Bandhan: स्वरा भास्कर ने रक्षाबंधन पर अपने भाई ईशान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि बचपन में एक बार ईशान ने राखी पर वहीं 20 रुपए लौटाए, जो उसने उधार लिए थे।

सोनाली झा

Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस रक्षाबंधन पर अपने भाई ईशान के साथ जुड़ी प्यारी और मजेदार यादें शेयर कीं। वह इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं, जहां अपने बेबाक अंदाज और निजी किस्सों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। एक इंटरव्यू में स्वरा ने भाई-बहन के रिश्ते, तकरार और भावनात्मक पलों के बारे में खुलकर बात की।

स्वरा ने बताया कि बचपन में रक्षाबंधन के दिन एक बार भाई ने उन्हें वही 20 रुपए वापस दिए, जो कुछ दिन पहले उसने उनसे उधार लिए थे। उस समय भले ही उन्हें अजीब लगा हो, लेकिन अब वह इसे भाई की मासूम जिम्मेदारी मानती हैं। उन्होंने एक और मजेदार घटना का जिक्र किया, जब पिछले साल इंडोनेशिया में रहने वाले ईशान को राखी भेजी गई।

स्वरा भास्कर का किस्सा

स्वरा ने आगे बताया कि पैकेज में मौली, चावल और मिठाई भी थी, जिसे देखकर वहां के कस्टम अधिकारियों को समझ नहीं आया और उन्होंने चावल को बीज समझ लिया। नतीजा यह हुआ कि ईशान को चार घंटे कस्टम ऑफिस में बिताने पड़े। इस बार स्वरा ने दिल्ली में ही राखी पहले से दे दी, लेकिन ईशान ने इंडोनेशिया पहुंचते ही मिठाई खा ली।

शादी के दबाव में सहारा बने भाई

स्वरा भास्कर ने यह भी कहा कि भाई अब उनका मैनेजर है और अपने सभी प्रोफेशनल काम संभालता है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती के साथ बहसें भी होती हैं, लेकिन यही रिश्ता खास बनाता है। एक समय जब स्वरा शादी के दबाव में थीं, ईशान ने खुलकर उनका समर्थन किया और माता-पिता को समझाया कि शादी जरूरी नहीं है, बल्कि खुशी और आत्मनिर्भरता ज्यादा अहम है।

स्वरा भास्कर की भाइयों से अपील

प्रोफेशनल लाइफ में भी ईशान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खराब वित्तीय स्थितियों में उसने स्वरा के अकाउंट्स चलाये, टैक्स और डॉक्यूमेंट्स ठीक किए और फिल्म डील्स में उनकी फीस तीन गुना तक बढ़ावा दिया। स्वरा भास्कर मानती हैं कि ईशान उनका सबसे बड़ा आलोचक और मजबूत सहारा है। भाई की भूमिका पर कुछ कहें तो स्वरा ने कहा, "असली रक्षा सिर्फ सुरक्षा देने में नहीं, बल्कि बहन के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उसके फैसलों का सम्मान करने में है।" उन्होंने भाइयों से अपील की कि बहनों की आजादी और सपनों का समर्थन करें, न कि नियंत्रित करने का प्रयास।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन