सुजैन खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sussanne Khan Birthday: फिल्मी परिवार से होने के बावजूद फिल्मों से दूर, अमेरिका से की है पढ़ाई

Sussanne Khan आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में जन्मीं सुजैन, एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता संजय खान अभिनेता-निर्देशक और भाई जायद खान एक्टर हैं।

सोनाली झा

Sussanne Khan Birthday Special Story: बॉलीवुड की मशहूर इंटीरियर डिजाइनर और अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में जन्मी सुजैन, भले ही फिल्मों से दूर रही हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वह अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स, लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

सुजैन खान बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संजय खान मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रहे हैं, जबकि उनकी मां जरीन खान भी इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उनके भाई जायद खान ने भी बॉलीवुड में अभिनय किया है। सुजैन की शादी भी एक फिल्मी घराने में हुई थी, उनके एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनके ससुर राकेश रोशन भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर-डायरेक्टर हैं।

अमेरिका से की इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई

सुजैन खान ने अभिनय का रास्ता नहीं चुना, बल्कि डिजाइन की दुनिया में अपना मुकाम बनाया। उन्होंने अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइन में डिग्री हासिल की और साल 1996 में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और खुद को एक सफल इंटीरियर डिजाइनर के रूप में स्थापित किया। आज वह मुंबई में अपना डिजाइन स्टूडियो चलाती हैं और कई मशहूर ब्रांड्स के साथ जुड़ी रही हैं।

ग्लैमरस और फैशन आइकन

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद सुजैन खान की लोकप्रियता हमेशा बनी रही। वह अपने ग्लैमरस अंदाज और एलीगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और वह अक्सर अपने डिजाइन प्रोजेक्ट्स और ट्रैवल की तस्वीरें शेयर करती हैं। सुजैन खान और ऋतिक रोशन की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों ने करीब चार साल डेटिंग के बाद साल 2000 में शादी की थी।

सुजैन खान और ऋतिक रोशन तलाक

सुजैन खान और ऋतिक रोशन के दो बेटे हैं, रेहान और ऋदान। हालांकि, शादी के 14 साल बाद, 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इन दिनों सुजैन अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर भी सुजैन खान ने अपनी अलग पहचान बनाई है, एक सफल प्रोफेशनल, स्टाइल आइकन और मजबूत महिला के रूप में।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें