मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस में नया ट्विस्ट, रिया चक्रवर्ती को क्लिन चिट मिलने पर परिवार नाराज, अब…

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में अब एक नया मोड़ आ गया। रिया चक्रवर्ती को क्लिन चिट मिलने पर परिवार ने नाराजगी जताई और उन्होंने सीबीआई की रिपोर्ट को भी अधूरा बताया है।

स्नेहा मौर्या

Sushant Singh Rajput CBI Report: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन यह मामला आज भी सुर्खियों में बना हुआ है। जून 2020 में सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिवार ने इसे हत्या का मामला बताते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया था।

दरअसल, सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे। उन्हें ड्रग्स केस में करीब एक महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि, लंबी जांच और पूछताछ के बाद इसी साल मार्च में सीबीआई ने रिया को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने आत्महत्या की थी और किसी ने उन्हें इसके लिए उकसाया नहीं।

सुशांत केस की सीबीआई रिपोर्ट पर परिवार ने जताई नाराजगी

हालांकि, सुशांत का परिवार सीबीआई की रिपोर्ट से सहमत नहीं है। परिवार का कहना है कि यह रिपोर्ट अधूरी और कमजोर है तथा इसमें कई जरूरी पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है। सुशांत के पिता के.के. सिंह के वकील ने कहा, “यह रिपोर्ट सिर्फ दिखावा है। अगर सीबीआई सच सामने लाना चाहती, तो कोर्ट में चैट रिकॉर्ड, गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, बैंक डिटेल्स और टेक्निकल डेटा पेश करती। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हम जल्द ही इस क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे।”

परिवार का आरोप है कि इस जांच में कई सवालों के जवाब अब भी बाकी हैं। उनका कहना है कि 8 से 14 जून 2020 के बीच सुशांत के साथ क्या हुआ, इसकी सच्चाई अभी भी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस दौरान रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक चक्रवर्ती सुशांत के घर से चले गए थे।

जल्द करेंगे कोर्ट में विरोध

सीबीआई ने मार्च में दो क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थीं, एक सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर और दूसरी उनकी बहनों की शिकायत पर। दोनों ही रिपोर्ट्स में एजेंसी ने निष्कर्ष निकाला कि यह आत्महत्या का मामला था, न कि हत्या का। वहीं अब सुशांत का परिवार इस रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। परिवार का कहना है कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक सुशांत की मौत की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे