सनी देओल लेकर आ रहे हैं फिल्म 'कोल किंग', एक्शन से भरपूर अपकमिंग का हुआ ऐलान 
मनोरंजन

Sunny Deol Upcoming Film: 'कोल किंग' से फिर गदर मचाएंगे सनी देओल, अनिल शर्मा बना रहे नई फिल्म

Upcoming Film: सनी देओल और अनिल शर्मा की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कई बार गदर मचा चुकी है, अनिल शर्मा की 'कोल किंग' नाम की फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे। जानें क्या है कहानी।

अनिल सिंह

StartFragment

Sunny Deol: गदर 3 आने में अभी वक्त है, इसी बीच अनिल शर्मा, सनी देओल को लेकर दो और एक्शन फिल्म बना रहे हैं, जिसमें से 'कोल किंग' नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सनी देओल और अनिल शर्मा की जोड़ी गदर मचाने को तैयार हो गई है। आइए जानते हैं कोल किंग फिल्म की कहानी क्या होगी और इसमें सनी देओल किस तरह की भूमिका में नजर आएंगे?

बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरें परोसने वाली वेबसाइट पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सनी देओल ने हाल ही में अनिल शर्मा से मुलाकात की है, दोनों एक लार्जर दैन लाइफ एक्शन ड्रामा मूवी बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म का नाम कोल किंग है।

कोल किंग की स्क्रिप्ट हुई पूरी

खबर के मुताबिक डायरेक्टर अनिल शर्मा पिछले 2 साल से कोल किंग की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे थे, अब ये फाइनल हो गई है। कहा यह जा रहा है कि कोयला माफिया के बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म कोल किंग बनाना तय माना जा रहा है।

कोयला माफियाओं के छक्के छुड़ाएंगे सनी देओल

रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल कोल किंग नाम की फिल्म में एक्शन वाली भूमिका में नजर आएंगे और वह कोयला माफियाओं के छक्के छुड़ाने का काम करेंगे। दावा किया जा रहा है कि सनी देओल का अवतार कुछ ऐसा होगा जो अब तक देखा नहीं गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। डायलॉग और स्क्रीन प्ले का काम चल रहा है। हालांकि अभी बात चल रही है फिल्म स्टार कास्ट तय होने में अभी लंबा वक्त लगेगा।

कोल किंग गदर 3 से पहले हो सकती है रिलीज

गदर 3 से पहले यह फिल्म दस्तक दे सकती है, इसके अलावा अनिल शर्मा और सनी देओल एक और फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका फैसला इसी साल के आखिर तक हो जाएगा। फिलहाल स्क्रिप्टिंग का काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उसकी भी स्क्रिप्ट तेजी से तैयार की जा रही है, फिल्म का नाम या फिर फिल्म की कहानी के बारे में अब तक कोई ऑफिशियल या अनौपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल के काम की अगर बात करें तो गदर 2 के बाद से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी जाट फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया। तो वहीं वह नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं। जल्द ही उनकी बॉर्डर 2 फिल्म रिलीज होगी और लाहौर 1947 फिल्म भी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z