सनी देओल (सौ. Youtube)
मनोरंजन

Sunny Deol Suryaa Movie Song: राजस्थानी अंदाज में थिरके सनी देओल, रिलीज हुआ ढोला जी पधारे गाना

Sunny Deol Suryaa Movie New Song: सनी देओल की फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक का नया गाना ढोला जी पधारे रिलीज हो गया है। इस गाने में सनी देओल राजस्थानी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का गाना ढोला जी पधारे रिलीज

  • राजस्थानी अंदाज में डांस करते दिखे सनी देओल

  • लोकगीत काजरियो का रीमेक है फिल्म का नया गाना

Sunny Deol Suryaa Movie Song Dhola Ji Out: बॉलीवुड में गदर मचाने वाले एक्टर सनी देओल अपनी नई फिल्म के साथ फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले है। आज सनी देओल की आने वाली फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक का नया गाना रिलीज हो गया है।

सूर्या: अंत से आरंभ तक नया गाना ढोला जी पधारे आज स्ट्रीम हो गया है। इस गाने में सनी देओल का बेहद ही अलग और शानदार लुक नजर आने वाला है। सनी देओल इस गाने में डांस करते हुए भी नजर आने वाले है।

सनी देओल का दिखा राजस्थानी अंदाज

सूर्या: अंत से आरंभ तक के इस नए गाने में सनी देओल का सबसे अनोखा अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है। इस गाने में सनी देओल पारंपरिक ब्लू जोधपुरी सूट पहने बेहद ही शानदार और अलग अंदाज में वॉक और डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे मोरपंख पहने डांसर्स परफॉर्म कर रही हैं।

एक शानदार सेलिब्रेशन सॉन्ग

फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक का यह गाना पूरी तरह से एक पारिवारिक जश्न और खुशी के माहौल को दर्शाता है। गाने के दृश्यों में सनी देओल एक बच्ची को हाथ में लिए घर में प्रवेश करते हैं, जहां हर तरफ उत्सव का माहौल है। इस सुरीले ट्रैक को श्रेया घोषाल, जावेद अली, स्वरूप खान और मधुबंती बागची ने मिलकर अपनी आवाज दी है।

राजस्थानी गाने का रीमेक

सनी देओल की फिल्म का ये गाना राजस्थान के एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक लोकगीत काजरियो का रीमेक है। ये राजस्थानी गाना एक प्रेमी और प्रेमिका (गोरी और ढोला) के बीच के गहरे प्रेम और श्रृंगार को दर्शाता है। राजस्थानी संस्कृति में इस गाने को शादी-ब्याह, उत्सवों और डांस परफॉर्मेंस में बहुत चाव से सुना और बजाया जाता है।

मेडिकल सिस्टम के भ्रष्टाचार पर आधारित होगी फिल्म की कहानी

फिल्म के टीजर से ये साफ देखने के लिए मिलता है कि सनी देओल इस बार मेडिकल सिस्टम में मौजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। कहानी उन लोगों पर सवाल उठाती है, जिन पर मरीज भरोसा करते हैं, लेकिन जो कथित तौर पर अपने फायदे के लिए उस भरोसे का गलत इस्तेमाल करते हैं। टीजर में फिल्म को अविश्वसनीय सच्ची घटनाओं पर आधारित बताया गया है। साथ ही, यह मेडिकल सिस्टम के कथित चौंकाने वाले पहलुओं की ओर भी इशारा करता है। हालांकि, वास्तविक घटनाओं से फिल्म की कहानी का संबंध कितना है, यह फिल्म देखने के बाद ही साफ होगा।

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर