Jiya Shankar ने ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर मंगेतर के लिए शेयर किया इमोशनल नोट

Jiya Shankar Breakup Story: जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते और आपसी मतभेदों पर खुलकर बात की।
Jiya Shankar Karan Dhanak Breakup Rumours
जिया शंकर और करण धनक (सौ. Instagram @jiyaashankarofficial)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जिया शंकर ने तोड़ी ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी

  • मंगेतर करण धनक के लिए शेयर किया इमोशनल नोट

  • बोलीं- हमारे रिश्ते में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं अफवाहों की

Jiya Shankar Karan Dhanak Breakup Rumours: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी जिया शंकर इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर को अनफॉलो करने के बाद से दोनों के ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गई थी।

एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मंगेतर करण धनक के लिए एक स्पेशल और इमोशनल नोट शेयर करके इन अफवाहों को पूरी तरह से खंडित कर दिया है।

जिया ने मंगेतर के साथ शेयर की फोटोज

जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मंगेतर के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि अगर आपको किसी ने नहीं बताया कि साथ रहना सीखना कितना मुश्किल हो सकता है, तो मैं आपको बता दूँ कि यह कोई बॉलीवुड फ़िल्म नहीं है।

हम परफेक्ट नहीं हैं

ज़्यादातर जोड़ों की तरह, हम भी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे बीच काफ़ी झगड़े भी होते हैं। हमारे बीच कुछ मतभेद भी हैं, और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर इंसान बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम बस इंसान हैं, जिन्हें प्यार हुआ और जिन्होंने एक-दूसरे को चुना। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं, और बस यही उम्मीद करते हैं कि हम सब कुछ सुलझा लें और इस ज़िंदगी में एक साथ आगे बढ़ें।

Jiya Shankar Karan Dhanak Breakup Rumours
Bigg Boss 20 में झलका आम्रपाली का दर्द, परिवार की चिट्ठियां देखकर उभर आया सभी घरवालों का दिल

प्यार के साथ आगे बढ़ते है

अब से मैं अपने सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करूँगी, उसे लेकर ज़्यादा सावधान रहूँगी, ताकि किसी भी तरह के अंदाज़े या बेबुनियाद अफ़वाहों की कोई गुंजाइश न रहे। लेकिन मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। चलिए, अब प्यार और दया के साथ आगे बढ़ते हैं, ठीक है?

सगाई टूटने की थी चर्चा

दरअसल, जिया शंकर और करण धनक के रिश्ते में अनबन की अटकलें तब तेज हुईं जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो कर दिया था और दिल टूटने से जुड़े क्रिप्टिक पोस्ट और रील्स शेयर किए थे, जिससे उनकी सगाई टूटने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, बाद में जिया शंकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी कर लोगों से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कयास न लगाने कि अपील की थी। वहीं, अभिनेत्री जिया ने करण धनक को दोबारा इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर लिया है।