बॉर्डर 2 मूवी कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सनी देओल की ‘Border 2’ ने ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख खुश हो जाएंगे मेकर्स

Border 2 First Day Collection: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 आज यानी 23 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म का कैसा हाल रहा।

स्नेहा मौर्या

Border 2 Opening Day Collection: भारत में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा और इस मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल है। इसी बीच 23 जनवरी को सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसे देखने के बाद देशभक्ति का जज्बा दोगुना हो गया है।

फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। स्टार्स की एक्टिंग, कहानी और फिल्म के देशभक्ति वाले सीन को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे देशभर में सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बिहार की राजधानी पटना में बॉर्डर 2 को दर्शकों ने खूब सराहा गया और लोगों ने फिल्म को 5 प्लस रेटिंग तक दिए।

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत हुई शानदार

‘बॉर्डर 2’ को शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का फायदा मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 4 बजे तक फिल्म ने 11.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है कि पहले दिन की कमाई 40 करोड़ रुपये के पार जा सकती है। इसके अलावा फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलने वाला है, क्योंकि दर्शक इसकी कहानी और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फाइनल बॉक्स ऑफिस आंकड़े रात 10 बजे के बाद अपडेट होंगे।

फिल्म में सनी देओल के साथ ही दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की परफॉर्मेंस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सनी देओल के फैंस का कहना है कि भले ही वह 68 साल के हो गए हैं, उनकी आवाज और स्क्रीन पर दम अब भी बरकरार है। फिल्म में उनके धांसू डायलॉग ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी।

अनुराग सिंह की फिल्म में नजर आए ये सेलेब्स

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म का हर सीन देशभक्ति से भरपूर है और दर्शक इसे मस्ट वॉच फिल्म बता रहे हैं। फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिल में देशभक्ति और जज्बा की लहर पैदा कर दी है, और पहले दिन से ही यह साबित कर रही है कि यह साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान