जाट के हिट होते ही मेकर्स ने जाट 2 का किया ऐलान, सनी देओल का नाम कंफर्म  
मनोरंजन

जाट 2 का ऐलान, फिल्म में सनी देओल तो होंगे पर रणदीप हुड्डा होंगे या नहीं? मेकर्स ने दी बड़ी अपडेट

Sunny Deol Film Jaat 2: सनी देओल की फिल्म जाट 2 का ऐलान कर दिया गया है, मैत्री मूवी मेकर्स ने जाट फिल्म की सफलता के बाद बड़ा ऐलान किया है। मेकर्स ने फिल्म के सेकेंड पार्ट के लिए सनी देओल का नाम कंफर्म कर दिया है। 

अनिल सिंह

Sunny Deol Film Jaat 2: सनी देओल की फिल्म जाट 7 दिन पहले ही रिलीज हुई है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म मेकर्स ने इसे ब्लॉकबस्टर फिल्म बताते हुए जाट 2 फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। अपडेट में जानकारी दी गई है कि जाट 2 फिल्म में भी सनी देओल ही अहम भूमिका में होंगे और गोपीचंद मलिनेनी ही इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, लेकिन फिल्म में रणदीप हुडा होंगे या नहीं इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मैत्री मूवी मेकर्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है, जाट 2 का निर्माण जल्दी शुरू हो जाएगा। जाट 2 को लेकर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, जाट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद आराम नहीं कर रहा है, वह एक नए मिशन पर है। इस बार मास फिस्ट बड़ा, बोल्ड और ज्यादा वाइल्ड होगा। जाट 2, एक्शन सुपरस्टार सनी देओल, डायरेक्टर का नाम गोपीचंद भी लिखा हुआ है। लेकिन रणदीप हुड्डा के बारे में इसमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि जाट फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं, उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया है, फिल्म में उन्होंने रणतुंगा नाम के विलेन का किरदार निभाया है।

जाट 2 फिल्म का ऐलान जैसे ही हुआ है फैंस के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है। कमेंट्स में फिल्म को लेकर दर्शकों की बेताबी साफ़ दिख रही है। जाट फिल्म में सनी देओल का एक्शन वाला अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है। उम्मीद यह की जा रही है कि जाट फिल्म में फिल्म मेकर्स ने जो कमी छोड़ी थी, वह उसके सीक्वल में नजर नहीं आएगी।  जाट 2 के ऐलान के साथ एक तस्वीर साझा की गई है। जिसमें जाट फिल्म का नाम लिखा हुआ है और दो बना हुआ है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस