सनी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सनी देओल ने बर्थडे पर किया धमाका, नई फिल्म ‘गबरू’ की शेयर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड

Sunny Deol Birthday: सनी देओल आज यानी 19 अक्टूबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया और ‘गबरू’ की पहली झलक शेयर कर अपनी आगामी फिल्म का ऐलान कर दिया।

स्नेहा मौर्या

Sunny Deol Upcoming Film: हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टक सनी देओल अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं आज यानी 19 अक्टूबर को अभिनेता अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर सनी देओल ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज गिफ्ट दिया है दरअसल, उन्होंने नई फिल्म ‘गबरू’ का ऐलान कर दिया है।

हालांकि, फिल्म गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद से अभिनेता की फिल्मों की लाइन लगी हुई है और फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं। फिलहाल इस अवसर को और खास बनाने के लिए सनी ने अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसके साथ ही रिलीज डेट भी फैंस के सामने रखी। खबरों के अनुसार, गबरू 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में सनी देओल का दमदार और डैशिंग अंदाज साफ देखा जा सकता है, जो फैंस को पहले ही रोमांचित कर रहा है।

सनी देओल ने फिल्म की शेयर की पहली झलक

सनी देओल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, “ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहा था...गबरू। साहस, विवेक और करुणा की कहानी। मेरे दिल से दुनिया के लिए।” इस तरह से एक्टर ने अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया।

फिल्म गबरू का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है, जो पहले छत्रपति शिवाजी और बदलापुर ब्वॉयज जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। शुरुआती पोस्टर के आधार पर माना जा रहा है कि फिल्म में साहस और इमोशन का शानदार मिश्रण होगा, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा।

फैंस एक बार फिर से एक्शन अवतार देखने को बेताब

सनी देओल के फैंस अब उनकी इस नई फिल्म के साथ-साथ आने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे रामायणम्, बॉर्डर 2 और जाट 2 के लिए भी बेहद उत्साहित हैं। इन फिल्मों के साथ सनी देओल अपने दमदार एक्शन और इमोशनल कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस दीवाली और सनी देओल के जन्मदिन का संगम फैंस के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। गबरू की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा जोरों पर है, और फैंस इसकी सिनेमाघरों में रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त