सुनील ग्रोवर और गजराज राव (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Sunil Grover Mimicry: सुनील ग्रोवर की मिमिक्री देख दंग रह गए गजराज राव, बोले- हमारे समय के सबसे बड़े बहरूपिया

Sunil Grover ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिवंगत अभिनेता कादर खान की मिमिक्री कर सभी को हैरान कर दिया। सुनील की परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर गजराज राव ने उन्हें सबसे बड़ा बहरूपिया बताते हुए तारीफ की।

सोनाली झा

Gajraj Rao Praise Sunil Grover: कॉमेडी से भरपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है। हर एपिसोड में कलाकार अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में शो का नया एपिसोड काफी चर्चा में रहा, जिसमें अभिनेता वरुण धवन अपने पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपनी शानदार मिमिक्री से सभी को चौंका दिया।

एपिसोड के दौरान सुनील ग्रोवर ने दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री की। उन्होंने कादर खान की बोलने की शैली, हावभाव और डायलॉग डिलीवरी को इतनी बारीकी से निभाया कि लोगों को लगा मानो खुद कादर खान मंच पर मौजूद हों। उनके इस अंदाज को देखकर वरुण धवन भी काफी प्रभावित नजर आए। वहीं दर्शकों ने भी इस एक्ट को खूब सराहा और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई।

गजराज राव ने की जमकर तारीफ

अभिनेता गजराज राव भी सुनील ग्रोवर की इस परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी कला की खुलकर तारीफ की। गजराज राव ने लिखा कि वह सुनील ग्रोवर के बहुत बड़े फैन हैं और उनका हर किरदार दिल को छू जाता है। उन्होंने कहा कि जब ग्रोवर कपिल देव बनते हैं तो लगता है जैसे असली कपिल देव सामने खड़े हों, और जब सलमान खान का रूप धारण करते हैं तो बिल्कुल वही अंदाज दिखाई देता है।

सबसे बड़े बहरूपिया का मिला खिताब

अपने पोस्ट में गजराज राव ने लिखा कि सुनील ग्रोवर सिर्फ मिमिक्री नहीं करते, बल्कि उस व्यक्ति की आत्मा में उतर जाते हैं। उनके मुताबिक, ग्रोवर बोलचाल और हावभाव को इतनी सटीकता से पकड़ लेते हैं कि किरदार जीवंत लगने लगता है। उन्होंने सुनील ग्रोवर को अपने समय का सबसे बड़ा बहरूपिया बताते हुए उनकी कला को अद्वितीय और दिव्य कहा।

शो के बाकी कलाकारों की भी सराहना

गजराज राव ने पोस्ट में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि शो में हर कलाकार अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाता है और दर्शकों को खूब मनोरंजन देता है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर इससे पहले भी ‘गुत्थी’ जैसे कई लोकप्रिय किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस