सुनिधि चौहान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

18 साल की उम्र में तलाक, आर्थिक मुश्किलों के बावजूद नहीं मानी हार, फिर सुनिधि चौहान ने ऐसे बदल दी पूरी कहानी

Sunidhi Chauhan Struggle Story: सुनिधि चौहान ने महज 5 साल की उम्र में स्टेज पर गाना शुरू किया था। 18 में शादी और फिर तलाक के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और धूम मचाले जैसे हिट गानों से पहचान बनाई।

सोनाली झा

Sunidhi Chauhan Birthday Special Story: बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। सुनिधि चौहान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। सुनिधि का जन्म नाम निधि चौहान था। उनके पिता थिएटर से जुड़े थे, इसलिए बचपन से ही उन्हें संगीत और मंच का माहौल मिला। महज चार-पांच साल की उम्र में वह स्थानीय कार्यक्रमों और छोटे मंचों पर गाने लगी थीं।

करीब 11 साल की उम्र में सुनिधि चौहान का परिवार मुंबई आ गया। यहां उनकी मुलाकात संगीतकार कल्याणजी से हुई और वह उनकी संगीत अकादमी से जुड़ गईं। बाद में वह ‘लिटिल वंडर्स’ ग्रुप की प्रमुख गायिका बनीं। सुनिधि ने 1996 में फिल्म ‘शस्त्र’ के गाने ‘लड़की दीवानी देखो’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल उन्होंने दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ में हिस्सा लिया और विजेता बनीं। उस समय वह सिर्फ 13 साल की थीं। उन्हें ट्रॉफी महान गायिका लता मंगेशकर ने दी थी, जिन्हें सुनिधि अपना आदर्श मानती हैं।

रुकी रुकी सी जिंदगी ने बदल दी पहचान

सुनिधि को बड़ा ब्रेक 1999 में आई फिल्म ‘मस्त’ के गाने ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ से मिला। इसके बाद महबूब मेरे, धूम मचाले, बीड़ी, ये मेरा दिल, देशी गर्ल, शीला की जवानी और कमली जैसे गानों ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया। हालांकि, करियर की शुरुआत में उनकी आवाज को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। कुछ संगीतकार उनकी आवाज को ‘मर्दाना’ बताते थे और उन्हें रोमांटिक गानों से दूर रखते थे।

18 साल की उम्र में शादी, फिर तलाक

सुनिधि की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और करीब एक साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद आर्थिक और निजी परेशानियों के बावजूद सुनिधि ने अपने करियर पर ध्यान बनाए रखा। बाद में उन्होंने संगीतकार हितेश सोनिक से शादी की और दोनों का एक बेटा है। अपने शानदार करियर में सुनिधि को कई सम्मान मिले, जिनमें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल हैं। आज उनकी आवाज बॉलीवुड के उन सुरों में शामिल है, जिनकी अपनी अलग पहचान है।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी