सुनंदा शर्मा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हुआ कुछ ऐसा, चीखते हुए बीच परफॉर्मेंस छोड़कर भागी मशहूर सिंगर, वीडियो हुआ वायरल

Sunanda Sharma Concert: जयपुर में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन के अचानक स्टेज पर कूद जाने से फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा घबरा गईं और बीच में ही शो छोड़कर चली गईं।

यति सिंह

Highlights

  • सुनंदा शर्मा के परफॉर्मेंस के दौरान एक अनजान शख्स सुरक्षा घेरा पार कर स्टेज पर पहुंचा।

  • शख्स को करीब आता देख सुनंदा शर्मा जोर से चीख पड़ीं।

  • घटना के बाद सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी।

Sunanda Sharma Live Concert Incident: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कलाकारों और उनके फैंस के बीच का रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है, लेकिन कई बार ज्यादा क्रेज कलाकारों के लिए असहज स्थिति पैदा कर देता है। हाल ही में जयपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

अपनी दिलकश आवाज और शानदार परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली पॉपुलर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक लाइव शो के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर की घबराहट साफ तौर पर देखी जा सकती है।

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक मचा हड़कंप

यह पूरा मामला जयपुर के बस्सी दयारामपुरा स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुई। सुनंदा शर्मा अपने फेमस गानों पर स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं और दर्शक उनकी गायकी का आनंद ले रहे थे।

माहौल पूरी तरह से संगीतमय और उत्साह से भरा हुआ था, लेकिन अचानक हुई एक हरकत ने पूरे शो की रूपरेखा ही बदल दी। सुरक्षा घेरे को पार करते हुए एक अज्ञात शख्स सीधे स्टेज पर जा पहुंचा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फैन को अचानक सामने देख चीख पड़ीं सुनंदा शर्मा

स्टेज पर अचानक किसी अनजान व्यक्ति के आ जाने से सुनंदा शर्मा पूरी तरह से भौंचक्की रह गईं। वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही सफेद शर्ट पहने वह शख्स उनके करीब आया, सुनंदा शर्मा डर के मारे जोर से चीख पड़ीं।

हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने फौरन हरकत में आते हुए स्थिति को संभाला और उस व्यक्ति को मंच से नीचे खदेड़ दिया। इसके फौरन बाद सिंगर को संयम बरतते हुए माहौल शांत करने की कोशिश करते देखा गया, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

हंगामे के बीच बीच में ही शो छोड़कर गईं सिंगर

सुरक्षा टीम द्वारा उस उत्साही फैन को मंच से हटाए जाने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। इस अप्रत्याशित घटना और सुरक्षा में आई इस चूक से बुरी तरह घबराई हुईं फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने बिना कोई देर किए मंच से नीचे उतर जाना ही बेहतर समझा।

इस अप्रिय अनुभव के बाद उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक दिया। 34 साल की इस जानी-मानी कलाकार की ओर से इस पूरी घटना पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके फैंस इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय