फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा पर कानूनी शिकंजा, 29 करोड़ का नोटिस भेज ओटीटी प्लेटफॉर्म को दी गई चेतावनी

Ram Gopal Varma Legal Notice: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को 2010 के एक पुराने एग्रीमेंट के मामले में 29.67 करोड़ का लीगल नोटिस मिला है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।
Ram Gopal Varma Legal Notice
राम गोपाल वर्मा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राम गोपाल वर्मा को एक्लाटेंट फिल्म्स ने 29.67 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है।

  • पूरा मामला साल 2010 में हुए पुराने एग्रीमेंट से जुड़ा है।

  • प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी चेतावनी दी है।

  • कानूनी विवाद के बीच राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

Ram Gopal Varma Legal Controversy: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेबाक शैली और अलग किस्म की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर बड़े कानूनी विवाद में घिर गए हैं।

एक्लाटेंट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रोडक्शन हाउस ने उन पर पुराना एग्रीमेंट तोड़ने का गंभीर आरोप लगाते हुए लगभग 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया चुकाने का कानूनी नोटिस भेजा है।

इस मामले के बाद से न केवल फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ जहां डायरेक्टर अपनी आने वाली परियोजनाओं की तैयारियों में बिजी हैं, वहीं इस नए कानूनी संकट ने उनके करियर के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

2010 के पुराने एग्रीमेंट को लेकर हुआ बड़ा विवाद

यह पूरा कानूनी विवाद आज का नहीं बल्कि डेढ़ दशक पुराना है जो दोनों पक्षों के बीच साल 2010 में हुए एक समझौते से जुड़ा हुआ है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा साल 2013 में इस एग्रीमेंट को वैध ठहराया गया था जिसके नियमों के तहत निर्देशक राम गोपाल वर्मा को किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले प्रोडक्शन हाउस से परमिशन लेनी थी।

आरोप है कि बिना एनओसी लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया जिसके चलते बकाया रुपये बढ़कर अब लगभग 29.67 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है। तय समय सीमा के अंदर जवाब न मिलने के कारण अब मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त चेतावनी

इस कानूनी नोटिस की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका दायरा केवल रामगोपाल वर्मा तक ही सीमित नहीं रखा गया है। प्रोडक्शन हाउस ने देश के तमाम फिल्म मेकर्स, वितसकों और प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी आधिकारिक तौर पर अलर्ट कर दिया है।

इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार यदि बकाए का भुगतान समय पर नहीं होता है, तो कानूनी दांवपेच के तहत डायरेक्टर की आने वाली फिल्मों के स्ट्रीम अधिकारों और फाइनेंशियल प्रॉफिट पर भी रोक की मांग की जा सकती है। इससे यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में उनकी फिल्मों के डिजिटल और थियेट्रिकल रिलीज पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

Ram Gopal Varma Legal Notice
सोने का मुकुट, चेहरे पर रौब और आंखों में गुस्सा, रामायण में रावण बनकर छाए यश, देखें तस्वीरें

कानूनी मोर्चे के बीच अपनी फिल्मों में बिजी हैं निर्देशक

एक तरफ जहां कानूनी मोर्चे पर मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, वहीं राम गोपाल वर्मा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली क्राइम ड्रामा फिल्म पुलिस कंपनी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है, जिसमें जाने-माने स्टार नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा मनोज बाजपेयी के साथ उनकी अगली फिल्म पुलिस स्टेशन में भूत पर भी काम चल रहा है। एक तरफ बड़े स्तर पर कानूनी नोटिस और वॉर्निंग का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्मों का ऐलान भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।