मनोरंजन

सुभाष घई ने धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, ‘क्रोधी’ को बताया पसंदीदा फिल्म

Dharmendra 90th Birthday: फिल्म निर्माता सुभाष घई ने धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया और उनकी फिल्म ‘क्रोधी’ को अपनी पसंदीदा फिल्म बताते हुए उनके बहुमुखी अभिनय की तारीफ की।

स्नेहा मौर्या

Subhash Ghai Instagram Post: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र की 90वीं जन्म वर्षगांठ पर उन्हें बेहद खास अंदाज में याद किया। घई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक खूबसूरत स्केच शेयर करते हुए ऐसा दिल छू लेने वाला नोट लिखा, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अपने पोस्ट में सुभाष घई ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले 60 सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और बहुमुखी सितारों में से एक रहे हैं। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र ने हर बड़े फिल्ममेकर के साथ काम किया और हर तरह का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल जीत लिए। फिर चाहे वह सीधा-साधा नौजवान हो, एक्शन हीरो, रोमांटिक लवर, कवि, कॉमेडियन या फिर ऐतिहासिक किरदार धर्मेंद्र हर रूप में पर्दे पर पूरी सादगी और ईमानदारी के साथ नजर आए।

सुभाष घई ने धर्मेंद्र की ‘क्रोधी’ को बताया पसंदीदा फिल्म

सुभाष घई ने अपने पोस्ट में खास तौर पर 1981 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘क्रोधी’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और धर्मेंद्र का इसमें निभाया गया किरदार उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रोल्स में से एक रहा। फिल्म में धर्मेंद्र एक पढ़े-लिखे माफिया डॉन का किरदार निभाते हैं, जो जिंदगी की घटनाओं से टूटकर धीरे-धीरे आध्यात्मिक रास्ते पर चल पड़ता है। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन न सिर्फ भावनात्मक था बल्कि दर्शकों के दिल को भी छू गया।

सुभाष घई ने लिखा कि “धर्मेंद्र को मेरी फिल्म ‘क्रोधी’ में इतना जटिल और कठिन किरदार निभाना था, लेकिन उन्होंने इसे बड़ी सहजता से निभाया। इसलिए यह फिल्म आज भी मेरी पर्सनल फेवरेट है। हैप्पी बर्थडे पाजी, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

फिल्म में ये सितारे आए थे नजर

‘क्रोधी’ एक दमदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें धर्मेंद्र के साथ शशि कपूर, जीनत अमान, प्रेमनाथ, रंजीता, सचिन, प्राण और अमरीश पुरी जैसे सितारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा हेमा मालिनी और मौसमी चटर्जी की मौजूदगी ने फिल्म को और भी खास बनाया।

फिल्म में धर्मेंद्र का गुस्से से भरा युवा डॉन से एक शांत, आध्यात्मिक गुरु में बदल जाना दर्शकों को काफी प्रभावित कर गया था। यही वजह है कि दशकों बाद भी यह फिल्म और धर्मेंद्र का यह रोल फैंस और सुभाष घई के दिल में उतनी ही जगह बनाए हुए है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी