माधुरी दीक्षित की डिनर पार्टी में सितारों का जमावड़ा, सुभाष घई ने शेयर की प्यारी झलकियां

Subhash Ghai Instagram Post: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में अपने घर पर डिनर पार्टी आयोजित की। निर्देशक सुभाष घई ने इस खास मौके की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं।
subhash ghai
माधुरी दीक्षित, सुभाष घई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Madhuri Dixit Dinner Party: बॉलीवुड की लेजेंडरी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी बीच हाल ही में कपल ने अपने घर पर एक शानदार डिनर पार्टी का आयोजन की थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दरअसल, रविवार को प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष घई ने इस आयोजन की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वे माधुरी और श्रीराम नेने के साथ खुशमिजाज अंदाज में नजर आ रहे थे।

सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि “कल शाम श्रीराम और माधुरी दीक्षित ने अपने घर पर डिनर पार्टी रखी, जो बेहद खास और शानदार थी। वहां मेरी मुलाकात पुराने दोस्तों से हुई, जिनमें हर्ष गोयनका, मिस्टर और मिसेज निष्ठा देसाई और कई अन्य सम्मानित मेहमान शामिल थे। मेरी बेटी मेघना घोष पुरी को माधुरी के घर की सजावट भी बहुत पसंद आई। इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। हमेशा खुश रहें।” सुभाष घई का यह पोस्ट फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग पार्टी और कलाकारों की प्रशंसा कर रहे हैं।

अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सुभाष घई

सुभाष घई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मुद्दों पर अपनी राय साझा करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान अद्वितीय रहा है। 1976 में फिल्म कालीचरण से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। आज वे एक सफल फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल संस्थान के अध्यक्ष भी हैं।

हाल ही में उनके संस्थान के कॉलेज छात्रों ने एक शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ बनाई है। इस फिल्म में ईशा कोप्पिकर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उर्वी गर्ग, शाइना सरकार और राहुल चौधरी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन अर्जुन मेनन ने किया है और हरमनराय सिंह सहगल इसके निर्माता हैं। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा भागवत पुरोहित ने संभाला है, जबकि संगीत अजमत खान ने तैयार किया है। फिलहाल माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की यह डिनर पार्टी केवल एक सोशल इवेंट नहीं थी, बल्कि बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों के कलाकारों के बीच जुड़ाव और नेटवर्किंग का भी अवसर रही।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com