फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘Student of the Year-After Dark’ Review: शनाया कपूर की शानदार एक्टिंग, कॉलेज मिस्ट्री में सस्पेंस का तड़का!

‘Student of the Year: After Dark’ Release: जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही छह एपिसोड की इस सीरीज में शनाया कपूर जुड़वां बहनों आयशा और अदिति के किरदार में नजर आती हैं।

यति सिंह

Highlights

  • शनाया कपूर ने आयशा और अदिति के डबल रोल को कॉन्फिडेंस से निभाया है।

  • 6 एपिसोड की सीरीज में कॉलेज मिस्ट्री और सीक्रेट कॉम्पिटिशन का रोमांच है।

  • डायरेक्टर रीमा माया ने फ्रेंचाइजी को डार्क थ्रिलर का नया अंदाज दिया है।

  • नवभारत की ओर से सीरीज को 3.5 स्टार मिले हैं।

Student of the Year After Dark Review: सोचिए, कॉलेज की सबसे पॉपुलर स्टूडेंट की अचानक मौत हो जाए और उसकी मौत का सच जानने की जिद पर अड़ जाए उसकी खुद की जुड़वां बहन!

बस, इसी दिलचस्प आइडिया पर बेस्ड है स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क, जो दर्शकों को राज, दोस्ती के बदलते रंग और चौंका देने वाले खुलासों की ऐसी भूलभुलैया में ले जाती है, जहां हर कदम पर कुछ नया सामने आता है। इस फिल्म को नवभारत 3.5 स्टार्स देता है और इसकी वजह जानने के लिए पढ़ें फिल्म का ये रिव्यू।

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही छह एपिसोड की यह सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइज़ी को एकदम नया फ्लेवर देती है। यहां कॉलेज का ग्लैमर, मस्ती और जवानी के सपनों वाला पुराना फॉर्मूला गायब है। उसकी जगह है एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया, जहां हर किरदार के चेहरे पर कुछ और और दिल में कुछ और नजर आता है। यानी यहां कोई भी उतना सीधा नहीं, जितना पहली नजर में दिखता है!

कहानी

कहानी एक बार फिर स्ट. टेरेसा के जाने-पहचाने माहौल में सेट है, लेकिन इस बार शुरुआत होती है आयशा मलिक (शनाया कपूर) की चौंकाने वाली मौत से। कॉलेज की इस पॉपुलर स्टूडेंट की जुड़वां बहन अदिति अब एक ही मिशन पर निकलती है और वो है अपनी बहन की रहस्यमयी मौत के पीछे छिपे सच का पता लगाना।

लेकिन सच तक पहुंचने का यह सफर इतना आसान नहीं है। जांच के दौरान अदिति के सामने कई ऐसे मोड़ आते हैं, जिनकी उसने कल्पना भी नहीं की होती। कॉलेज के स्टूडेंट्स के बीच चल रही एक सीक्रेट कॉम्पिटिशन, जिसमें हर कोई एक खास इनाम जीतने की होड़ में लगा है, धीरे-धीरे खतरनाक रंग लेने लगती है।

जैसे-जैसे अदिति कड़ियों को जोड़ती है, दोस्तों पर शक होने लगता है और जाने-पहचाने चेहरे भी संदिग्ध नजर आने लगते हैं। स्क्रीनप्ले लगातार नए सवाल खड़े करता है और दर्शकों को अपने ही अंदाज़ों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करता है। यही अनिश्चितता इस सीरीज़ का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बनकर उभरती है।

परफॉर्मेंस

कई मायनों में यह सीरीज पूरी तरह शनाया कपूर के नाम रहती है। जुड़वां बहनों का किरदार निभाने की चुनौती को उन्होंने अच्छे कॉन्फिडेंस के साथ संभाला है। जहां आयशा स्ट. टेरेसा की पॉपुलर और कॉन्फिडेंट स्टूडेंट का चेहरा है, वहीं अदिति गम, जिज्ञासा और अपनी बहन की मौत का सच जानने की जिद से भरी हुई है।

शनाया दोनों किरदारों की इमोशनल जरूरतों को समझते हुए उनमें अलग-अलग शेड्स लेकर आती हैं। खासतौर पर अदिति के किरदार में उनका काम दिलचस्प है, क्योंकि वह एक कमजोर और भावुक लड़की से धीरे-धीरे मजबूत इरादों वाली लड़की के रूप में सामने आती हैं। जैसे-जैसे जांच उलझती जाती है, उनका किरदार भी और दिलचस्प होता जाता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि कहानी शनाया को अपने किरदार को खुलकर निभाने और उसे डेवलप करने का पूरा मौका देती है। वह सिर्फ मिस्ट्री का हिस्सा बनकर नहीं रह जातीं, बल्कि कहानी की इमोशनल रीढ़ बनकर उभरती हैं।

डायरेक्शन और प्रेजेंटेशन

ओटीटी रिलीज हुई इस फिल्म की डायरेक्टर रीमा माया को क्रेडिट देना होगा कि उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ी के पुराने रंग-ढंग को बदलकर इसे एक डार्क और रहस्यमयी अंदाज़ दिया है। कहानी का ट्रीटमेंट, शानदार प्रोडक्शन डिजाइन और प्रभावशाली विजुअल प्रेजेंटेशन इसके माहौल को और दमदार बनाते हैं।

नाइट सॉन्ग और शालोम बेंजामिन का बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी में सस्पेंस का तड़का लगाता है और हर नए खुलासे के साथ रोमांच को बढ़ाता है।

दिविक शर्मा, अभिनव सिंह, मान्या ग्रोवर, दीया दामिनी और आदि मलिक भी अपने-अपने किरदारों में अच्छा सपोर्ट देते हैं। सभी की मौजूदगी कहानी को और अनप्रेडिक्टेबल बनाती है।

फाइनल वर्डिक्ट

भले ही कुछ हिस्सों की एडिटिंग थोड़ी और टाइट हो सकती थी, लेकिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने में कामयाब रहती है। इसकी सेंट्रल मिस्ट्री, किरदारों के बदलते रिश्ते और शनाया कपूर की कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस इसे एक एंटरटेनिंग वॉच बनाते हैं।

कुल मिलाकर, यह सिर्फ कॉलेज ड्रामा नहीं, बल्कि सस्पेंस, सीक्रेट्स और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर एक कैंपस थ्रिलर है, जिसे एक बार जरूर चेक आउट किया जा सकता है।

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें