Bigg Boss 20: यंग डीएसए से पंगा लेकर फंसे स्काउट, पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने के बाद मुंडवाया सिर

Bigg Boss 20 Latest Episode: बिग बॉस 20 के नए एपिसोड में यंग को धक्का देने पर स्काउट को हर वीक के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है, जबकि धैर्य दिखाने के लिए यंग की जमकर तारीफ हुई है।
Bigg Boss 20 Scout Punishment
यंग डीएसए और स्काउट(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टास्क के दौरान स्काउट ने गुस्से में यंग डीएसए को धक्का दिया।

  • बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया।

  • स्काउट के कैप्टन बनने और दूसरी लाइफलाइन पाने पर लगा बैन।

  • सजा के बाद स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया।

Bigg Boss 20 Scout Punishment: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन इन दिनों घर के अंदर चल रही तीखी नोकझोंक और ड्रामे के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हाल ही एपिसोड में एक बार फिर माहौल उस वक्त गरमा गया जब टास्क के दौरान 2 प्रतिभागियों के बीच बात हाथापाई तक जा पहुंची।

बिग बॉस 20 के घर के अंदर होने वाली इन गतिविधियों पर न सिर्फ दर्शकों की नजरें टिकी हैं, बल्कि मेकर्स भी हर नियम तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इस घर में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

टास्क के दौरान हुआ जबरदस्त झगड़ा

बिग बॉस 20 में यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब घर के मेंबर्स को एक टास्क सौंपा गया था जिसमें दूसरी टीम के सदस्य को रुलाना था। इस टास्क को पूरा करने के लिए स्काउट ने उदिति को निशाना बनाया और उनके घर की एक तस्वीर तक जला दी।

इस बात पर यंग डीएसए भड़क गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया। इस घटना के बाद पूरा घर 2 गुटों में बंट गया और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

बिग बॉस ने सुनाई सख्त और अनोखी सजा

घर के अंदर फिजीकल वॉयलेंस या धक्का-मुक्की करने के नियमों को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिग बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए स्काउट को कड़ी सजा सुनाई।

बिग बॉस ने साफ किया कि स्काउट को शो से बाहर तो नहीं निकाला जाएगा, लेकिन वह शो के बाकी बचे हर एपिसोड के लिए ऑटोमैटिक रूप से नॉमिनेटेड रहेंगे। इसके साथ ही उन पर यह भी बैन लगा दिया गया है कि उन्हें भविष्य में कभी भी कैप्टन बनने का मौका नहीं मिलेगा और न ही उन्हें कोई दूसरी लाइफलाइन दी जाएगी।

Bigg Boss 20 Scout Punishment
रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 8वें दिन ही चट कर गई धुरंधर' समेत इन फिल्मों की बादशाहत!

कंट्रोल रखने पर हुई यंग की तारीफ

इस पूरे हंगामे के बीच यंग के रिएक्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जब कंटेस्टेंट्स स्काउट ने उन्हें धक्का दिया, तब भी यंग ने अपना आपा नहीं खोया और संयम से काम लिया। कंफेशन रूम में बुलाए जाने पर बिग बॉस ने यंग की इस सूझबूझ और समझदारी की जमकर सराहना की। बिग बॉस ने साफ शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले में गलती सिर्फ स्काउट की थी और यंग डीएसए ने खेल के रूल्स के दायरे में रहकर बेहद समझदारी भरा रुख अपनाया है।

लव गिल को लेकर उठी उंगुली

बिग बॉस के घर में विवादों का सिलसिला यहीं नहीं थमा क्योंकि इसके बाद स्काउट द्वारा लव गिल को कही गई एक टिप्पणी को लेकर भी घर में भूचाल आ गया। वर्कआउट के दौरान हुई इस टिप्पणी से लव गिल बेहद आहत नजर आईं और उन्होंने दोटूक कह दिया कि वह इसके लिए कभी माफ नहीं करेंगी।

इस घटना के बाद घर के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। एक तरफ जहां स्काउट के सिर मुंडवाने और पनिशमेंट मिलने से घर में सन्नाटा पसरा है, वहीं दूसरी तरफ बाकी कंटेस्टेंट्स ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।